फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में महंगी हो सकती है शराब, लाइसेंस फीस में भी बढ़ोतरी के संकेत

Wed, 15 Feb 2017 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
हरियाणा में शराब महंगी हो सकती है। प्रदेश के वित्त मंत्री ने भी लाइसेंस फीस में बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं, जबकि राजस्व में बढ़ोतरी के लिए शराब पर कोई सेस भी लग सकता है। नई आबकारी नीति में शराब की कीमतों को लेकर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट की ओर से नेशनल और स्टेट हाइवे के इर्द गिर्द 500 मीटर के दायरे में बने ठेकों को हटाने के भी वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने आदेश दिए हैं। सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्हाेेंने संकेत दिए कि ग्रामीण और अर्द्धशहरी क्षेत्रों की मांग को देखते हुए इस बार देसी और अंग्रेजी शराब के ठेकों के लिए कंपोजिट लाइसेंस देने पर विचार किया जा रहा है। इससे एक ही लाइसेंस के जरिये दोनों सुविधाएं एक ही दुकान पर मुहैया की जा सकेंगी।

हरियाणा में फिलहाल करीब 3300 देसी और अंग्रेजी शराब के ठेके हैं, लेकिन हाईवे के इर्द गिर्द इन्हें हटाए जाने से सरकार के राजस्व में कमी न हो, इसके लिए भी प्रावधान किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक लाइसेंस फीस में बढ़ोतरी और राजस्व बढ़ाने के मद्देनजर शराब की कीमत में इजाफा भी किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन


हालांकि आबकारी एवं कराधान विभाग को चालू वित्त वर्ष में भी करीब 4900 करोड़ के राजस्व प्राप्ति की उम्मीद है। अगर, शराब के ठेकों की संख्या कम होती है तो लाइसेंस फीस के साथ साथ शराब की कीमतोें में भी इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें