फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के शक में हुई धुनाई, लोगों ने बुरी तरह पीटा

Tue, 20 Dec 2016 05:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध शराब ले जाने के शक में शराब ठेकेदार और उसके कारिंदों ने दो लोगों को पकड़कर उन्हें पीटा। थाना सदर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


जांच-पड़ताल कर रहे अधिकारी होशियार चंद ने बताया कि पुलिस को सुखदेव सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी अबोहर ने अपने बयान में बताया कि वह 18 दिसंबर को अपने साथी महिंदर पाल की गाड़ी पर ठेका अंग्रेजी शराब लेकर अबोहर से जालंधर जा रहे थे।

रास्ते में आरोपियों ने उनको रोक लिया और अपने दफ्तर गांव बगे के मोड़ ले गए। वहां पर कमरे में बंद कर उन्हें पीटा गया।

अधिकारी ने बताया कि गुरमेज सिंह निवासी हिम्मतपुरा, जज सिंह निवासी भंबा वट्टू, लड्डू निवासी ज्वाले वाला, भागीरथ निवासी ताजापट्टी अबोहर, सतीश कुमार शराब ठेकेदार घुबाया, मंगल सिंह निवासी ज्वालेवाला समेत पांच अन्य पर मामला दर्ज कर लिया गया है। गुरमेज और भागीरथ को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें