मोहाली में हुए एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड के मामले में मृतक के परिजन चंडीगढ़ में सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिले। परिजनों ने सीएम से मिलकर एसआईटी गठित करने और परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की।
सोमवार को एकम के पिता दर्शन सिंह, भाई दर्शन सिंह और एकम के दोनों बच्चे सेक्टर 10 स्थित सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिलने पहुंचे। सीएम से मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए एकम के परिजनों ने मोहाली के डीएसपी सिटी परमिंदर सिंह पंडल पर चंडीगढ़ के सेक्टर 10 में रहने वाले बिजनेसमैन निमरदीप सिंह को बचाने का आरोप लगाया। परिजनों ने निमरदीप की गिरफ्तारी की मांग उठाई।
साथ ही कहा कि निरपदीप से उनके परिवार को जान का खतरा है। साथ ही परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एसएसपी मोहाली की देखरेख में एसआईटी गठन की मांग की। परिजनों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।