इन्हें कूड़ा व उपले रखने के लिए जो पंचायती जमीन दी गई थी, उस पर भी पंचायती शह पर जेसीबी से सारा सामान उठवा दिया गया। इस घटना के बाद कुछ युवकों ने वरिंदर घर के पास ही घेर लिया व उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान वरिंदर की पगड़ी उतर गई तब से उसकी पगड़ी उसे नहीं मिल रही थी, जिसकी वजह से वह परेशान था।
युवक द्वारा बनाई गई वीडियो में विधायक अंगद सिंह, गांव के सरपंच व कई अन्य के नाम आने के बाद अकाली दल ने बंगा में रोष प्रदर्शन किया। रोष प्रदर्शन में अकाली दल के प्रदेश प्रधान बंटी रुमाना, एसजीपीसी सदस्य गुरबख्श सिंह, शंकर दुग्गल, एडवोकेट राजविंदर लक्की, परम खालसा, राजू आनंद, बसपा के डॉ. नछतर पाल, प्रवीण बंगा, आप के रणबीर राणा, शिव कौड़ा, भाजपा जिला प्रधान डॉ. पूनम मानिक, वरिंदर कौर थांदी आदि शामिल रहे।
उन्होंने आत्महत्या के लिए विधायक अंगद सिंह को जिम्मेदार करार दिया। उन्होंने कहा कि हमला करने वालों को विधायक अंगद सिंह की शह थी। उधर इस मामले में विधायक अंगद सिंह ने कहा कि उन पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से गलत हैं। मामला गांव की पंचायती जमीन का है। पंचायती जमीन को लेकर कोई विवाद हुआ है लेकिन उनका इससे कोई लेना देना नहीं है।