फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजमेर में हत्या और लूट का आरोपी चंडीगढ़ में दबोचा गया, जानिए कैसे?

Mon, 27 Nov 2017 10:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अपराधी
विज्ञापन
अजमेर के कृष्णगढ़ में एक आर्किटेक्ट की पत्नी का कत्ल करके लाखों रुपये का सोना और सवा सात लाख रुपये लूटकर चंडीगढ़ में छिपने की जगह तलाश रहा आरोपी सेक्टर-36 थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन


आरोपी कृष्णगढ़ निवासी सुनील कल्याण अपने साले के बेटे सिक्कर निवासी धर्मपाल के साथ रविवार अल सुबह करीब तीन बजे पकड़ा गया। पुलिस को उनके पास से सात लाख 22 हजार रुपये कैश, 25 तोले सोना, दो किलो चांदी, दस्ताने और लाल मिर्च पाउडर बरामद हुआ है।

चंडीगढ़ पुलिस की जांच के मुताबिक  सुनील कल्याण ने आर्किटेक्ट के ड्राइवर राजेश के साथ मिलकर गत 23 नवंबर को वारदात को अंजाम दिया था। हत्या के बाद भी राजेश नौकरी कर रहा था। अब सुनील के पकड़े जाने के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने राजस्थान पुलिस को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन


रविवार देर रात राजस्थान पुलिस चंडीगढ़ पहुंच जाएगी। सेक्टर-36 थाना प्रभारी के मुताबिक अटावा चौक पर एएसआई सतीश अपनी टीम के साथ पेट्रोलिंग पर थे। रविवार अल सुबह करीब तीन बजे दो व्यक्ति हाथ में बैग लिए आते दिखे तो दोनों को संदिग्ध पाकर रोका गया।

बैग चेक करने पर उसमें से सोना, कैश और अन्य सामान बरामद हुआ। सख्ती से पूछताछ में सुनील कल्याण ने हत्या का खुलासा किया। चंडीगढ़ पुलिस की पूछताछ के मुताबिक धर्मपाल को सुनील चंडीगढ़ घुमाने की बात कहकर लाया था। उसका हत्या में फिलहाल कोई रोल नहीं पाया गया।

ऐसे हुआ था मर्डर
अजमेर के कृष्णगढ़ निवासी आर्किटेक्ट एसएन गुप्ता का दफ्तर सीकर में है। गत 23 नवंबर को उनका ड्राइवर राजेश पत्नी की बीमारी का बहाना बनाकर एक घंटे की छुट्टी लेकर आया। उसने अपने साथी सुनील कल्याण के साथ गुप्ता की पत्नी उमा का घर में घुसकर दिनदहाड़े मर्डर कर दिया। उमा घर पर अकेली थी। मर्डर के बाद घर से कैश, सोना व अन्य सामान लूटकर सुनील वहां से फरार हो गया, जबकि राजेश अपनी नौकरी पर गुप्ता के पास लौट गया। वारदात के बाद से वह गुप्ता के पास नौकरी कर रहा था।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें