पुरी ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान गुरुनगरी वासियों ने उन्हें अवगत करवाया था कि हवाई अड्डे में निजी वाहनों से अपनों को छोड़ने और ले जाने वाले परिजनों के लिए निर्धारित पांच से 15 मिनट के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। चुनाव प्रचार के दौरान हरदीप पुरी ने अमृतसर विजन दस्तावेज जारी किया था।
इसमें उन्होंने दावा किया था कि इसके आधार पर वह गुरुनगरी के लोगों की सेवा करेंगे। चुनाव में हारने के बावजूद पुरी ने बीते तीन दिन में गुरुनगरी वासियों को अमृतसर-टोरंटो वाया दिल्ली की एक सीधी उड़ान शुरू करने की घोषणा की है। इसके साथ ही पुरी ने सचखंड श्री हरमंदिर साहिब, श्री अकाल तख्त साहिब और तख्त श्री पटना साहिब के बीच सीधी उड़ान शुरू करने की घोषणा की है।