एएन32 विमान में लापता पंकज नांदल के पिता का इंटरव्यू
- फोटो : फाइल फोटो
वायु सेना ने भले ही AN32 में विमान में लापता हुए यात्रियों को मृत घोषित कर दिया हो, लेकिन फ्लाइंग ऑफिसर पंकज नांदल के परिजन को इस पर यकीन नहीं।
परिजनों ने कहा कि अभी कोई भी ऐसा सबूत नहीं मिला है, जिससे साबित हो कि मेरे बेटे की मौत हो चुकी है। इसे लेकर वायुसेना के अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। यूनिट, हेडक्वार्टर और जरूरत पड़ी तो सरकार से फिर से जांच करने के लिए लिखा जाएगा।
दरअसल, सेक्टर-3 के रहने वाले पंकज नांदल वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर है। 22 जुलाई को लापता हुए एन32 वायु सेना के विमान में पंकज भी सवार थे। तभी से पंकज के परिवार में गम का माहौल बना है।
अब कोर्ट ऑफ इंक्वायरी की समीक्षा के बाद वायु सेना की तरफ से पंकज के परिजनों को पत्र और प्रमाण पत्र भेजा गया। इसमें कहा गया है कि आपके बच्चे दुघर्टना में बुरी तरह से जख्मी हो गए थे, जिन्हें मृत माना गया है। ऐसे में बीमा व अन्य प्रशासनिक औपचारिकता पूरा की ली जाए।
पिता कृष्ण नादंल ने बताई चौंकाने वाली बात
एएन32 विमान में लापता पंकज नांदल के पिता का इंटरव्यू
- फोटो : फाइल फोटो
उधर, इस पूरे मामले को लेकर फ्लाइंग ऑफिसर के पिता कृष्ण नांदल ने बताया कि कई दिन पहले उनके पास यह पत्र और एक प्रमाण पत्र लेकर वायु सेना के अधिकारी आए थे, लेकिन उन्होंने उस पर कोई हस्ताक्षर नहीं किए।
उन्होंने बताया कि वायु सेना ने तलाश तो काफी की है, लेकिन अभी तक एक भी ऐसा प्रमाण नहीं मिला है, जिसकी वजह से उन्हें मृत मान लिया जाए। उन्होंने साफ कहा कि इस कार्रवाई से वह संतुष्ठ नहीं है। उनका बेटा पंकज जिंदा है और न्याय की मांग को लेकर वायु सेना के अधिकारियों से भी मिला जाएगा, जिससे दोबारा से तलाश शुरू हो सके।
13 नवंबर को कर रखी है पंकज की शादी तय
परिजनों ने पंकज की शादी 13 नवंबर को तय कर रखी है। पंकज के लापता होने से पहले परिवार में खुशी का माहौल था। सभी शादी की तैयारियों में लगे हुए थे, लेकिन लापता होने का पता चलते ही परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोस्त और रिश्तेदार उनके घर दिलासा देने के लिए आ रहे हैं। परिजनों को उम्मीद है कि उनका बेटा जल्द ही वापस जरूर आएगा।
पंकज के पिता ने हेडक्वार्टर को भी लिखा था पत्र
एएन32 विमान में लापता पंकज नांदल के पिता का इंटरव्यू
- फोटो : फाइल फोटो
पंकज के पिता कृष्ण नांदल ने बताया कि कुछ दिन पहले हेडक्वार्टर को पत्र लिखकर कार्रवाई की जानकारी ली थी। तब बताया गया था कि विमान को खोजा जा रहा है। कुछ सुराग लगा है, जल्द ही एक नई रिसर्च टीम बनाकर खोज की जाएगी।
बताया कि यूनिट से मिली जानकारी में बताया गया था कि विमान के लिए टीमें लगातार प्रयास कर रहीं हैं। कृष्ण नांदल ने बताया कि जब टीमें लगातार कोशिश कर रहीं हैं और किसी भी हादसे का कोई सबूत नहीं मिला है तो कैसे माना जाए कि हादसा हुआ है। वायुसेना को प्रयास करने चाहिए और कई माता-पिता, भाई-बहन की उम्मीदों पर खरा उतरना चाहिए।