एयर वाइस मार्शल एलएन शर्मा वर्ष 2011 से 2014 तक कुंजपुरा सैनिक स्कूल में भी बतौर प्रिंसिपल कार्य कर चुके हैं। उनके कार्यकाल में वर्ष 2014 में स्कूल को रक्षा मंत्री ट्रॉफी मिली थी। करनाल से शुरू से ही नाता रहा। अब पांच साल बाद करनाल के लोगों से मिलना हुआ।
बच्चे सपने देखें और पूरा करने के लिए करें मेहनत
एलएन शर्मा ने कहा कि मुझे जो उपलब्धि मिली है ये अंतिम लक्ष्य नहीं अपितु एक पड़ाव है, अभी और काम करना है। उन्होंने बताया कि वे एक किसान परिवार से हैं और जमीन से जुड़े लोगों की भावनाओं को अच्छे से समझता हूं। मैं बच्चों से कहना चाहता हूं कि वे जो सपना देखते है उसे कड़ी मेहनत से पाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पांच किलोमीटर पैदल चलकर उन्होंने स्कूल की पढ़ाई पूरी की। कॉलेज पहुंचे तो उन्हें पिता ने साइकिल दिलाया। हरियाणा सैनिकों की भूमि है, युवाओं को सेना में जाना अवश्य चाहिए इस मे सर्विस सुविधाओं के अलावा देश सेवा का मौका मिलता है।