फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉर्डर पर तनाव: चंडीगढ़, अमृतसर और पठानकोट एयरपोर्ट से उड़ानें कुछ घंटों के लिए रद्द, यात्री परेशान

Wed, 27 Feb 2019 02:33 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पठानकोट में सेना तैनात
विज्ञापन
भारत-पाक में तनाव के बीच बुधवार को राजासांसी स्थित श्री गुरु राम दास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अफरातफरी का माहौल रहा। एयरपोर्ट पांच घंटे के लिए बंद कर दिया गया। इसके बाद एयरपोर्ट से उड़ने और उतरने वाली तमाम फ्लाइटों को रोक दिया गया। कुल 18 फ्लाइटें रद्द की गईं जिनमें से 12 दिल्ली जाने वाली थीं। संभावना थी कि सेना आपातकाल के लिए इस एयरपोर्ट का इस्तेमाल कर सकती है।
विज्ञापन


वहीं चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी यही स्थिति रही। दिल्ली, मुंबई, श्रीनगर, बंगलूरू, दुबई, हैदराबाद की 10 उड़ानों को रद्द कर दिया गया। अमृतसर एयरपोर्ट के डायरेक्टर मनोज चंसोरिया ने बताया कि ऑपरेशनल कारणों से उड़ानों को स्थगित किया गया है। इनमें लंदन जाने वाली तुर्कमेनिस्तान एयरलाइंस की फ्लाइट भी थी। इस कारण वहां पर भारी संख्या में एनआरआई पहुंचकर रोष जताने लगे। इसका कारण यह था कि एयरलाइंस की तरफ से यात्रियों के लिए कोई सुविधा नहीं दी गई।

यूके में बसे सतवंत सिंह का कहना था कि वह तो इंतजार कर रहे हैं, अब पता ही नहीं चल रहा है कि क्या होगा। यूके जाने वाले बुजुर्ग गुरदेव सिंह भी काफी परेशान पार्क में बैठे थे और कह रहे थे कि उनको यूके के एक जरूरी कार्यक्रम में पहुंचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर एंट्री पूरी तरह बंद की

सुबह 10:30 बजे के बाद उड़ानों को स्थगित कर दिया गया। इसके बाद प्रबंधन के निर्देश पर एयरपोर्ट के परिसर में खड़े वाहनों को भी बाहर निकालने के निर्देश दिए गए। पहले एयरपोर्ट पर यात्रियों को अगली सूचना तक इंतजार करने को कहा गया। उसके बाद सीआईएसएफ ने नाकाबंदी कर दी और एयरपोर्ट पर यात्रियों की एंट्री पूरी तरह बंद कर दी गई। किसी यात्री को अंदर जाने की परमिशन नहीं दी। लोग मुख्य मार्ग पर ही खड़े होकर रोष व्यक्त करते नजर आए।

रोज 24 फ्लाइट हाती हैं ऑपरेट :
अमृतसर से रोजाना कुल 24 फ्लाइट उड़ती और उतरती हैं। इसमें आठ अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट हैं, जिसमें दुबई, लंदन, बैंकॉक, दोहा, बर्मिंघम की फ्लाइट शामिल हैं। आंकड़ों के मुताबिक, प्रतिवर्ष 23,19,955 यात्री अमृतसर एयरपोर्ट का इस्तेमाल करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें