फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायु सेना दिवस: चंडीगढ़ में पहली बार आयोजन, सुखना लेक पर आठ अक्तूबर को होगा एयर शो, तैयारियां शुरू

Tue, 23 Aug 2022 02:24 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

वायु सेना दिवस: चंडीगढ़ में पहली बार आयोजन, सुखना लेक पर आठ अक्तूबर को होगा एयर शो, तैयारियां शुरू
विज्ञापन
चंडीगढ़ में एयरशो - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में हिंडन बेस से बाहर पहली बार चंडीगढ़ में वायु सेना दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए चंडीगढ़ में तैयारियां शुरू हो गई हैं। सोमवार को प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल और वायु सेना के अधिकारियों के बीच बैठक हुई और सुखना लेक का भी दौरा किया गया। सुखना लेक पर 8 अक्तूबर को मुख्य कार्यक्रम और 6 अक्तूबर को रिहर्सल होगी। स्थल को देखने के लिए सभी अधिकारियों ने बैठक के बाद लेक का दौरा किया।

विज्ञापन


बैठक के दौरान वायु सेना की तरफ से पूरे कार्यक्रम को लेकर प्रेजेंटेशन दी गई। बताया गया कि 6 और 8 अक्तूबर को एक घंटे से अधिक समय तक एयर शो आयोजित किया जाएगा जिसमें एडवांस फाइटर्स, ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, हेलीकॉप्टर और सूर्यकिरण एरोबेटिक्स टीम शामिल होगी। इसके अलावा आकाशगंगा पैराट्रूपर टीम द्वारा एयर शो शुरू होने से पहले आधे घंटे का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। दोनों दिन स्कूली बच्चों को एयर शो में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। 

हर वर्ष वायु सेना दिवस हिंडन बेस पर मनाया जाता था लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे अन्य शहरों में भी आयोजित करने के लिए कहा था। पीएम के निर्देश पर पहली बार वायु सेना दिवस बाहर मनाने का फैसला हुआ और इसके लिए चंडीगढ़ को चुना गया है। कार्यक्रम में करीब 100 के करीब विमान करतब दिखाएंगे। इसमें फाइटर, चिनूक हेलिकॉप्टर सहित सभी तरह के एयरक्राफ्ट शामिल होंगे। वायु सेना की तरफ से जिन्हें भी ऑनरेरी रैंक दिया गया है, उन सभी को आमंत्रित किया जाएगा। चंडीगढ़ के बाद अगला वायुसेना दिवस जोधपुर में मनाया जाएगा।

पिछले साल 22 सितंबर को भी हुआ था एयर शो, अबकी बार उससे भी होगा विशाल

सुखना लेक पर पिछले साल 22 सितंबर को भी एयर शो हुआ था। ये शो 1971 के युद्ध के स्वर्णिम विजय को याद करने के लिए आयोजित हुआ था। इसको देखने के लिए लेक के एक छोर से दूसरे छोर तक लोग खड़े हुए थे। सूर्य किरण एयर शो, चिनूक और राफेल की एंट्री ने लोगों के जोश को चौगुना कर दिया था। इस एयर शो में सूर्य किरण एयर शो के साथ-साथ गरुड़ कमांडो का स्पेशल ऑपरेशन, वाटर बम, चिनूक का तूफान और राफेल की रफ्तार का जलवा दिखा। एयरफोर्स बैंड ने भी लोगों का खूब मनोरंजन किया था। कहा जा रहा है कि अब होने वाला एयर शो इससे कई गुना विशाल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें