फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरीः पहली बार रात दो बजे के बाद लैंड होगी फ्लाइट, समर शेड्यूल में जुड़ेंगी दस नई उड़ानें

Fri, 21 Feb 2020 12:34 PM IST
खुशबू गोयल दीपक शाही, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहली बार वीरवार से रात दो बजे फ्लाइट लैंड करेगी। इस इंडिगो की नई फ्लाइट की शुरुआत चंडीगढ़ से गोवा के बीच की गई है। यह फ्लाइट शाम 8.10 पर चंडीगढ़ से उड़ान भरकर रात 11 बजे गोवा लैंड करेगी। सेम यही फ्लाइट रात 2.15 पर गोवा से चंडीगढ़ पहुंचेगी।
विज्ञापन


इस फ्लाइट के साथ समर शेड्युल में करीब दस डोमेस्टिक नई फ्लाइटें मार्च से चंडीगढ़ से उड़ान भरेंगी। जिससे लखनऊ, पटना, बालडोगरा, हैदराबाद, इंदौर, पूणे, दिल्ली, गोहाटी की फ्लाइटें शामिल हैं। इनमें ज्यादातर फ्लाइटें रात की हैं। वहीं बैंकाक के लिए एक इंटरनेशल फ्लाइट की शुरुआत के भी कयास लगाए जा रहे हैं।

चंडीगढ़ से बेंगलूरु के लिए चार फ्लाइटें हो गई
मार्च से चंडीगढ़ से बेंगलुरु के बीच चार फ्लाइटें हो जाएंगी। इनमें तीन इंडिगो की और एक एयर एशिया की फ्लाइट शामिल है। वहीं चंडीगढ़ से हैदराबाद के बीच तीन फ्लाइटें हो जाएंगी। इनमें दो इंडिगो की और एक गो एयर की फलाइट शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेट----------- फ्लाइट------शहर का नाम----------आने का समय-------------जाने का समय   
20 फरवरी----- इंडिगो------चंडीगढ़-गोवा के बीच------- रात 2.15---------------- शाम 8.10
20 फरवरी------इंडिगो-------चंडीगढ़-बेंगलूरु-----------रात 7.35----------------सुबह 7.30 (अगले दिन सेम फ्लाइट)
05 मार्च------- इंडिगो------ चंडीगढ़-लखनऊ के बीच----रात 22.40---------------दिन में 2.30(अगले दिन, यह फ्लाइट गोहाटी भी कवर करेगी)
05 मार्च-------इंडिगो-------चंडीग-पटना के बीच--------दिन में 2.05--------------सुबह 6.10(अगले दिन सेम फ्लाइट)
28 मार्च--------इंडिगो------चंडीगढ़-इंदौर के बीच-------रात 22.35----------------शाम 6.15
30मार्च---------इंडिगो------चंडीगढ़-पूणे--------------शाम 06.05---------------रात 11.35
30 मार्च--------इंडिगो------चंडीगढ़-हैदराबाद के बीच----दिन 4.50-----------------सुबह 10.45
30 मार्च--------इंडिगो------चंडीगढ़-दिल्ली के बीच------सुबह 10.05---------------शाम 5.40
30 मार्च--------गो एयर------चंडीगढ़-हैदराबाद के बीच---दिन 11.35----------------दिन 12.05
30 मार्च-------इंडिगो--------चंडीगढ़-बालडोगरा-------- दिन 2.05- ----------------दिन 6.10
30 मार्च-------इंडिगो---------चंडीगढ़-दिल्ली(रिज्यूम)---सुबह 7.25----------------सुबह 7.55
30 मार्च-------इंडिगो---------चंडीगढ़-मुंबई के बीच-----रात 10.30----------------सुबह 4.50
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें