फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूजः तख्त श्री पटना साहिब से सीधे जुड़ेगा अमृतसर, जल्दी शुरू होंगी 3 नई घरेलू उड़ानें

Mon, 28 Jan 2019 10:07 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
Air Asia flight
विज्ञापन
श्री अमृतसर साहिब अब तख्त श्री पटना साहिब से सीधे जुड़ जाएगा। श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जल्दी तीन नई घरेलू उड़ानें शुरू हो जाएंगी। यह जानकारी सांसद गुरजीत औजला ने दी। उन्होंने बताया कि अमृतसर एयरपोर्ट से जयपुर और कोलकाता के लिए सीधी उड़ान शुरू करने के लिए स्पाइस जेट एयरलाइंस ने हामी भर दी है।
विज्ञापन


अमृतसर विकास मंच ने अमृतसर हवाई अड्डे को तुर्की के इस्तांबुल के माध्यम से लंदन, अमेरिका, कनाडा और यूरोप के साथ जोड़ने के लिए विदेश एयरलाइंस के अधिकारियों के साथ बातचीत का सिलसिला शुरू कर दिया है। मंच के समीप सिंह ने बताया कि मुंबई में आयोजित पहले ग्लोबल एविएशन समिट में जापान एयरलाइन्स, एयर एशिया, इंडिगो, स्टार एयर, एयर इंडिया के साथ-साथ कई एयरलाइंस अधिकारियों के साथ बातचीत की गई है।

उन्होंने बताया कि इस बैठक में इंडिगो और तुर्किश एयरलाइंस के बीच हुए समझौते पर भी चर्चा हुई। इंडिगो एयरलाइन्स यदि इस्तांबुल के लिए सीधी उड़ान शुरू करती है तो इसी के माध्यम से अमृतसर से इंग्लैंड जाने वाले यात्री इंग्लैंड व अन्य यूरोप देशों की यात्रा कर अपना समय बचा सकते है। फिलहाल भारत सरकार तुर्की एयरलाइंस को अमृतसर से उड़ान शुरू करने की अनुमति नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें