फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पंजाब में बढ़ेगी एयर कनेक्टिविटी, पटियाला व ब्यास से फ्लाइट्स शुरू करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब में एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। पटियाला व ब्यास से फ्लाइट्स शुरू करने की तैयारी की जा रही है। दोनों हवाई पट्टी को रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत बिडिंग डॉक्यूमेंट में शामिल किया गया है।
मंत्रालय ने राज्यसभा में इस संबंध में जानकारी दी है। इस परियोजना के सिरे चढ़ने से पटियाला व ब्यास के आसपास के एरिया में शिक्षा व पर्यटन क्षेत्र को पंख लगेंगे। खासकर पटियाला और इसके साथ लगते एरिया के विकास में इससे काफी फायदा होगा। राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने राज्यसभा में यह मामला उठाया था। मंत्रालय ने अपने जवाब में बताया कि पंजाब के ब्यास और पटियाला हवाई पट्टी उड़ान योजना के बिडिंग डॉक्यूमेंट में बोली के लिए उपलब्ध हैं। अगर कोई एयरलाइन इन हवाई पट्टी को जोड़ने के लिए बोली लगाती है तो योजना के प्रावधानों के अनुसार उस पर विचार किया जाएगा और यहां से फ्लाइट्स शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन

सरकार ने हाल ही में संशोधित उड़ान योजना की घोषणा की है जिसके तहत 120 नए स्थानों को जोड़ा जाएगा और अगले 10 वर्षों में 4 करोड़ यात्रियों को सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मंत्रालय ने साथ ही कहा कि मंत्रालय क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत क्षेत्रीय हवाई संपर्क को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। उड़ान योजना के विभिन्न चरणों के तहत पंजाब राज्य में आदमपुर, लुधियाना, पठानकोट और बठिंडा को जोड़ते हुए 34 आरसीएस मार्ग शुरू किए जा चुके हैं। मंत्रालय के इस जवाब के पटियाला के आसपास के एरिया के लोगों के लिए जल्द ही यहां से फ्लाइट शुरू होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

प्रदेश के अन्य शहरों के साथ ही दूसरे राज्यों के लिए भी पटियाला की एयर कनेक्टिविटी बढ़ेगी। लुधियाना में हलवारा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट भी पूरी तरह से तैयार है, जिसका उद्घाटन करने की तैयारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 जुलाई को इस एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन करना था लेकिन बाद में इस कार्यक्रम स्थगित को कर दिया गया था। अभी इसके उद्घाटन की कोई अगली तारीख नहीं दी गई है लेकिन बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट का उद्घाटन जल्द होगा। पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने पिछले दिनों उद्घाटन कार्यक्रम की घोषणा की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें