फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आरआईएमसी देहरादून में जुलाई 2026 सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू, 15 अक्तूबर तक आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। डायरेक्टरेट ऑफ डिफेंस सर्विसेज वेलफेयर पंजाब के प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (आरआईएमसी) देहरादून में जुलाई 2026 सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। लिखित प्रवेश परीक्षा 7 दिसंबर 2025 (रविवार) को लाला लाजपत राय भवन सेक्टर-15, चंडीगढ़ में होगी। प्रॉस्पेक्टस-कम-आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट www.rimc.gov.in से ऑनलाइन भुगतान करके प्राप्त किया जा सकता है या कमांडेंट आरआईएमसी फंड के नाम पर डिमांड ड्राफ्ट संलग्न कर लिखित अनुरोध भेजकर भी हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आवेदन पत्र 15 अक्तूबर 2025 या उससे पहले डायरेक्टरेट ऑफ डिफेंस सर्विसेज वेलफेयर पंजाब सैनिक भवन सेक्टर-21डी चंडीगढ़ में पहुंच जाने चाहिए। इसके बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन संबंधी विवरण के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.rimc.gov.in पर चैक कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें