समर वेकेशन के चलते सभी विमानन कंपनियों ने हवाई जहाज के टिकटों के दाम बढ़ा दिए हैं, इसलिए ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे। ऐसे में इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले यात्रियों को दोगुना किराया खर्च कर सफर करना पड़ रहा है। दिल्ली, मुंबई, पुणे, जयपुर सहित सभी डेस्टीनेशन के किराए बढ़ गए हैं। इंटरनेशनल एयरपोर्ट 12 से 31 मई तक रनवे रिकारपेटिंग के कारण बंद रहा।
इस कारण यात्रियों को यहां से हवाई यात्रा की सुविधा नहीं मिल पा रही थी। एक जून से एयरपोर्ट खुलने के बाद फिर विमान उड़ान भरने लगे हैं। यात्रियों को दिल्ली, मुंबई, जयपुर, पुणे, अहमदाबाद सभी जगह की फ्लाइट डायरेक्ट मिल रही है लेकिन इंडिगो, जेट एयरवेज, एयर इंडिया, गो एयर सहित अन्य विमानन कंपनियों ने टिकटों के दाम बढ़ा दिए हैं।
टूर एंड ट्रेवेल्स कंपनी के मालिक केएल बंसल ने बताया कि चंडीगढ़ से फ्लाइट्स शुरू होने के बाद भी यात्रियों को राहत नहीं मिली है। दस दिन बाद की बुकिंग में दिल्ली के टिकट सस्ते हैं, जबकि अन्य डेस्टीनेशन के टिकट महंगे हैं। यह टिकट समर वेकेशन के कारण महंगा है। यात्रियों को डायरेक्ट फ्लाइट मिलने के बाद यह टिकट मंहगे हुए हैं।
इंटरनेशनल एयरपोर्ट पब्लिक रिलेशन ऑफिसर दीपेश जोशी ने बताया कि यात्रियों को डायरेक्ट फ्लाइट चंडीगढ़ से मिल रही है। विमानन कंपनियों की ओर से हर समर वेकेशन में टिकट के दाम बढ़ा दिए जाते हैं। इस बार भी टिकट के दाम बढ़ाए गए हैं। वहीं सेक्टर -28 के मुंबई जाने वाले पवन कुमार ने बताया कि टिकट के दाम दो गुने हैं। समर वोकेशन में सफर इतना महंगा नहीं होना चाहिए।
विमानन कंपनी डेस्टीनेशन किराया अब पहले
इंडिगो दिल्ली 4500 2350
जेट एयरवेज जयपुर 4500 2500
इंडिगो मुंबई 9800 5500
एयर एशिया इंडिया बंगलूरू 8800 5000
एयर इंडिया मुंबई 9500 4500
इंडिगो हैदराबाद 7800 4000
नोट किराया रुपये में है।