फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: कई अपराधों में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार, AGTF को मिली सफलता, दो पिस्तौल-कारतूस बरामद

Fri, 15 Mar 2024 10:41 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पकड़ा गया आरोपी रिंकू मोगा में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में घोषित अपराधी था। दूसरे आरोपी बब्बू ने जून 2023 में लुधियाना के नीलों में एसटीएफ टीम पर गोलीबारी की थी और तब से वह फरार था। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने गुरप्रीत लेहम्बर और जस्सा नूरवाला गैंग के दो सहयोगियों जगदीप सिंह उर्फ रिंकू और बलविंदर सिंह उर्फ बब्बू को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से दो पिस्तौल और 10 कारतूस बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन


यह गिरोह लुधियाना, जगराओं, मोगा, बठिंडा और संगरूर में हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, जबरन वसूली जैसे कई जघन्य अपराधों में शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है।

रिंकू मोगा में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में घोषित अपराधी था। दूसरे आरोपी बब्बू ने जून 2023 में लुधियाना के नीलों में एसटीएफ टीम पर गोलीबारी की थी और तब से वह फरार था। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी फरार गैंगस्टर लेहंबर और नूरवाला के निर्देश पर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें