फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब विवादों में फिल्म 'शोरगुल', निर्माता, एक्टर समेत 14 को नोटिस

Tue, 21 Jun 2016 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बॉलीवुड फिल्म ‘शोरगुल’ पर विवाद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
'उड़ता पंजाब' और 'ढिशुम' के बाद अब 24 जून को रिलीज होने वाली बॉलीवुड फिल्म ‘शोरगुल’ पर विवाद। 24 जून को प्रस्तावित रिलीज बॉलीवुड फिल्म ‘शोरगुल’ के निर्माता और लेखक जितेंद्र तिवारी, कलाकार जिम्मी शेरगिल, आशुतोष राणा, संजय सूरी, फिल्म प्रोडक्शन कंपनी समेत 14 को जिला अदालत से समन जारी हुए हैं। इन्हें मंगलवार को कोर्ट में पेश होकर जवाब दाखिल करना था, लेकिन समन रिसीव न होने के कारण कोर्ट में कोई पेश नहीं हुआ। इस पर अदालत ने इन्हें 2 जुलाई तक जवाब दाखिल करने को कहा है।
विज्ञापन


जिला अदालत ने ये आदेश सिटी बेस राइटर विजय सौदाई की ओर से दायर सिविल सूट पर दिए हैं। विजय ने फिल्म प्रोडक्शन कंपनी 24 एफपीएस फिल्म प्राइवेट लिमिटेड, उनके निदेशक स्वतंत्र विजय सिंह समेत अन्य को प्रतिवादी बनाया है।

सेक्टर-52 निवासी और मुज्जफरनगर निवासी विजय सौदाई ने जिला अदालत में दायर सिविल सूट में कहा है कि, बॉलीवुड फिल्म ‘शोरगुल’ की कहानी और उसके कई सीन उनकी पिछले साल रिलीज हुई किताब ‘वंदे मातरम’ से लिए गए हैं। उनके अनुसार इन दिनों टीवी पर इसके ट्रेलर आ रहे हैं। उन्होंने जब इसे देखा तो आश्चर्य हुआ कि इसके अधिकांश डायलॉग और सीन उनकी किताब से लिए गए हैं
विज्ञापन


इसकी कहानी 2015 में मुज्जफरनगर में हुए दंगों पर आधारित है। याचिकाकर्ता के अनुसार फिल्म के निर्माता-निर्देशक या किसी भी शख्स ने उनसे इस संबंध में राइट नहीं लिए गए हैं, जो इंडियन कॉपीराइट एक्ट, 1957 की उल्लंघना है। फिल्म के 12 सीन उनके नावेल से लिए गए हैं। इनमें अलग-अलग संप्रदाय के प्रेमी जोड़े की कहानी और उससे उपजने वाले दंगे को दिखाया गया है। विजय सौदाई का कहना है कि उनकी किताब में भीष्मा नामक किरदार फिल्म में जिम्मी शेरगिल और शिवनाथ का किरदार आशुतोष राणा निभा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें