फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: कुमार विश्वास के आरोपों के बाद एक हुए पंजाब के सभी दलों के सुर, आप के खिलाफ खोला मोर्चा  

Sun, 20 Feb 2022 10:29 AM IST
निवेदिता वर्मा हर्ष कुमार सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में 2017 के विधानसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी को रोकने के लिए उक्त पारंपरिक दलों ने पहले तो ‘बाहरी’ का मुद्दा उठाया। बाद में खालिस्तान समर्थक बताया गया। तब डेरा सच्चा सौदा प्रमुख द्वारा भाजपा को समर्थन की घोषणा के बाद आप को भारी नुकसान झेलना पड़ा था।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कवि कुमार विश्वास के आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बयान के बाद पंजाब में नेताओं के सुर बदल गए हैं। कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल ने मिलकर आम आदमी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 

विज्ञापन


कुमार विश्वास ने एक इंटरव्यू में कहा था कि आप सुप्रीम अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे। नहीं तो मैं स्वतंत्र देश का प्रधानमंत्री बन जाऊंगा। इसके बाद सभी दलों के नेता आप और अरविंद केजरीवाल पर हमलावर हो गए।

भाजपा नहीं तो कांग्रेस को वोट दे दो : अश्विनी शर्मा

पंजाब भाजपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वे कह रहे हैं कि जो भी व्यक्ति आम आदमी पार्टी को वोट डालेगा, वह देश और पंजाब के साथ गद्दारी करेगा। अगर हमको (भाजपा को) वोट नहीं डालना चाहते तो भले ही कांग्रेस को वोट डाल देना, लेकिन आप को वोट नहीं देना। हालांकि जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनके बयान को तोड़मरोड़ कर वायरल किया गया है।  

आपसी गिले-शिकवों में पंजाब कहीं गैरों के हाथ न चला जाए : बादल

शनिवार को शिअद ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का एक प्रेस बयान जारी किया, जिसमें कहा गया है कि ‘हर बूथ पर पहरा दो। कोई गद्दार पंजाब के साथ गद्दारी न कर पाए। वोट किसी को भी डालो, पर गुरु के साथ धोखा न हो जाए। गैरों की साजिशों को विफल करो। आपसी गिले-शिकवों में पंजाब की बागडोर कहीं गैरों के हाथ न चली जाए। कहीं गुरु साहिबान के आदर्श से भटककर गैरों के हाथ बागडोर न पकडा देना। अपने-अपने ही होते हैं। वोट डालो सिर्फ उन्हें जिनके साथ तुम बाद में भी अपनों की तरह हक जता सको। पंजाब की गैरत के लिए वोट करो, बेगानों की शह पर अपना घर न उजाड़ बैठना।’ लेकिन शिअद ने कुछ ही मिनट बाद प्रकाश सिंह बादल का नया बयान भी जारी किया, जिसमें आपसी गिले-शिकवों में बागडोर गैरों के हाथ जाने की बात हटा ली गई।

दो दिन पहले पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय की ओर से एक पत्र जारी कुमार विश्वास के केजरीवाल के खिलाफ बयान वाले वीडियो के प्रसारण-प्रकाशन पर रोक लगाने के कुछ ही समय बाद इस पत्र को सीईओ ने, तब वापस ले लिया जब पठानकोट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी सभा में कुमार विश्वास के बयान का हवाला देते हुए केजरीवाल पर निशाना साधा। सीईओ द्वारा आदेश वापस लेने का कोई कारण नहीं बताया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें