जुम्मे के दिन नमाज अदा करते लोग।
- फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। पवित्र रमजान के आखिरी जुमे पर शुक्रवार को सभी मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नमाज के बाद मुल्क की सलामती और खुशहाली के लिए हजारों हाथ दुआ के लिए उठे।
सेक्टर-26 के नूरानी मस्जिद के इमाम मुफ्ती मोहम्मद अनस ने कहा कि रमजान के हर जुमे का विशेष महत्व है। पवित्र रमजान के हर जुमा का बड़ा महत्व है लेकिन मुकद्दस रमजान के आखिरी जुमे की अहमियत इसलिए और ज्यादा बढ़ जाती है कि अब अगले रमजान तक रहमत और बरकत वाला यह दिन रमजान में दोबारा नसीब नहीं होगा। इस वजह से तमाम मस्जिदें नमाजियों से भर जाती हैं। मुफ्ती मोहम्मद अनस कासमी ने बताया कि रमजान का महीना अगर 29 दिनों का हुआ तो ईद उल फितर 2 अप्रैल यानी सोमवार को होगी नहीं तो तीस रोजे मुकम्मल होकर ईद उल फितर 3 अप्रैल दिन मंगलवार को मनाई जाएगी।