फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh Weather News: छह साल बाद मार्च में झमाझम बारिश, 18.5 MM गिरा पानी, जानें- आगे का हाल

Tue, 21 Mar 2023 02:32 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मौसम विभाग के अनुसार, शहर में शाम साढ़े पांच बजे तक 18.5 एमएम पानी बरसा है। इसका असर शहर के तापमान पर भी पड़ा। अधिकतम तापमान औसत से 2.1 डिग्री नीचे लुढ़ककर 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो औसत से 2.6 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। दोपहर बाद अचानक बारिश शुरू होने की वजह से नौकरीपेशा लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
Chandigarh Weather News: - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्राइसिटी में सोमवार दोपहर मौसम अचानक बदल गया और झमाझम बारिश हुई। शाम तक करीब 18.5 एमएम पानी गिरा, जिसने छह साल बाद मार्च के महीने में एक दिन में सबसे ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले 22 मार्च 2016 को सबसे अधिक 33.7 एमएम बारिश हुई थी। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहाना हो गया। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने मंगलवार को भी शहर में बारिश का अनुमान जताया है। सोमवार को पहले से बारिश का पूर्वानुमान था लेकिन सुबह के समय अच्छी धूप निकली थी। दोपहर दो बजे के करीब अचानक मौसम बदल गया और तेज हवाएं चलने लगीं। थोड़ी देर बाद काले घने बादल छा गए और साढ़े तीन बजे के करीब मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश का सिलसिला शाम तक चलता रहा। 

मौसम विभाग के अनुसार, शहर में शाम साढ़े पांच बजे तक 18.5 एमएम पानी बरसा है। इसका असर शहर के तापमान पर भी पड़ा। अधिकतम तापमान औसत से 2.1 डिग्री नीचे लुढ़ककर 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो औसत से 2.6 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। दोपहर बाद अचानक बारिश शुरू होने की वजह से नौकरीपेशा लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। लोग छुट्टी के बाद बारिश में भीगते हुए घर जाते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस सीजन औसत से 12 फीसदी ज्यादा बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, इस बार सीजन में औसत से 12 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। शहर में एक मार्च से अब तक 33.1 एमएम पानी गिरा है। मंगलवार को हुई बारिश की वजह से सीजन में कम हुई वर्षा 12 फीसदी ज्यादा बारिश में बदल गई। 18.5 एमएम पानी गिरने की वजह से शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 के पुल के नीचे पानी भरने के कारण रास्ते को बंद करना पड़ा। इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस को एडवाइजरी भी जारी करनी पड़ी। वहीं, कई चौक-चौराहों पर भी जलभराव होने से राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी।

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहने और बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं, बुधवार को बादल छाए रहने की संभावना है लेकिन बारिश के आसार कम हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। गुरुवार को दिनभर बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।


बीते आठ वर्षों में मार्च के महीने में एक दिन में हुई सबसे अधिक बारिश

 
  • दिन-वर्ष                       बारिश (एमएम)
  • 22 मार्च 2016                        33.7
  • 12 मार्च 2017                        16.3
  • 8 मार्च 2018                           2.8
  • 01 मार्च 2019                         9.9
  • 2020                                     ---
  • 01 मार्च 2021                         2.4
  • 02 मार्च 2022                         00
  • 20 मार्च 2023                        18.5
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें