इस सीजन औसत से 12 फीसदी ज्यादा बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, इस बार सीजन में औसत से 12 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। शहर में एक मार्च से अब तक 33.1 एमएम पानी गिरा है। मंगलवार को हुई बारिश की वजह से सीजन में कम हुई वर्षा 12 फीसदी ज्यादा बारिश में बदल गई। 18.5 एमएम पानी गिरने की वजह से शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 के पुल के नीचे पानी भरने के कारण रास्ते को बंद करना पड़ा। इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस को एडवाइजरी भी जारी करनी पड़ी। वहीं, कई चौक-चौराहों पर भी जलभराव होने से राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी।
अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहने और बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं, बुधवार को बादल छाए रहने की संभावना है लेकिन बारिश के आसार कम हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। गुरुवार को दिनभर बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
बीते आठ वर्षों में मार्च के महीने में एक दिन में हुई सबसे अधिक बारिश
- दिन-वर्ष बारिश (एमएम)
- 22 मार्च 2016 33.7
- 12 मार्च 2017 16.3
- 8 मार्च 2018 2.8
- 01 मार्च 2019 9.9
- 2020 ---
- 01 मार्च 2021 2.4
- 02 मार्च 2022 00
- 20 मार्च 2023 18.5