फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद सुरक्षा चूक से हरियाणा अलर्ट: विधानसभा की सुरक्षा की दोबारा समीक्षा, दर्शक दीर्घा की दीवार होगी मजबूत

Thu, 14 Dec 2023 01:45 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

15 दिसंबर से हरियाणा विधानसभा का शीतसत्र शुरू हो रहा है। सत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने मंगलवार को मुख्य सचिव संजीव कौशल और डीजीपी शत्रुजीत कपूर समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा संबंधी बैठक हुई थी।
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद भवन में बुधवार को हुई घटना के बाद हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसके तहत दर्शक दीर्घा में तुरंत प्रभाव से कैमरे लगाने के आदेश जारी किए। देर रात तक कैमरे लगाने की कार्रवाई जारी रही। सत्र की कार्यवाही देखने के लिए आने वाले दर्शकों के पास विधायकों की अनुशंसा के बाद विधानसभा सचिवालय पास के लिए हारट्रोन के पास भेजेगा। हारट्रोन दर्शक की समुचित जानकारी कंप्यूटर में फीड कर फोटोयुक्त प्रवेश पत्र तैयार करेगा।

विज्ञापन


विधानसभा की दर्शक दीर्घा में बैठने वाले को तीन स्तरीय सुरक्षा से गुजरना होगा। महिला दर्शकों की सुरक्षा चेकिंग के लिए अलग से केबिन बनाए गए हैं। दर्शक दीर्घा में पर्स, पेन, मोबाइल फोन, पानी की बोतल, बेल्ट, काले रंग का कपड़ा, कड़ा आदि कोई भी वस्तु लेकर जाने की मनाही होगी। इतना ही नहीं वहां किसी को खड़ा होने की भी अनुमति नहीं होगी। इसके लिए सुरक्षा प्रहरियों को विशेष रूप से नियुक्त किया जा रहा है। वहीं, सिविल सचिवालय से आने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को भी उनके पहचान पत्र के आधार पर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: Haryana: एसवाईएल मुद्दे पर 28 दिसंबर को होगी पंजाब-हरियाणा की बैठक, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री करेंगे अध्यक्षता
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी प्रवेश पत्र दिखाना होगा। मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और विधानसभा उपाध्यक्ष के अलावा किसी भी मंत्री या विधायक के साथ उनके सुरक्षा कर्मचारी विधान भवन में प्रवेश नहीं करेंगे। विधान भवन में पंजाब के साथ साझा सभी सात रास्ते भी बंद किए जा रहे हैं।

विधायकों को चार मिनट दिए जाने का प्रस्ताव

विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता की अध्यक्षता में गुरुवार को कार्य सलाहकार समिति की बैठक सुझाव आया कि शून्यकाल के दौरान विधायकों को अपनी बात रखने लिए तीन मिनट की बजाय चार मिनट दिए जाने चाहिए। विस अध्यक्ष ने बताया कि बीएसी के सुझाव को सदन में रखा जाएगा। इस पर अंतिम निर्णय सदन में होगा। हालांकि इससे बोलने वाले विधायकों की संख्या कम हो जाएगी।

राज्य का प्रस्तावित गीत भी रखा जाएगा

हरियाणा को उसका अपना पहला राज्य गीत मिलेगा। सरकार ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से तीन गीतों का चयन किया है और सदन के पटल पर तीनों गीतों को रखा जाएगा। मतों के आधार पर सर्वाधिक वोट मिलने वाले गीत को एक साल के लिए राज्य गीत घोषित किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें