फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर विवाद के मैदान में कूदा BJP का ये दिग्गज मंत्री, चौंकाने वाला बयान दिया

Thu, 23 Mar 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
राम मंदिर पर चल रहे विवाद के मैदान में अकसर सुर्खियों में रहने वाला बीजेपी का ये दिग्गज मंत्री भी कूद पड़ा है। इन्होंने ट्वीट करके चौंकाने वाला बयान दिया। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज आए दिन किसी न किसी मुद्दे पर बयान देते रहते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: SC ने कहा- मिल बैठकर सुलझाओ राम मंदिर विवाद, जानें 11 बड़ी बातें

ज्यादातर वे ट्वीट करके अपनी बात रखते हैं। इस बार उन्होंने राम मंदिर विवाद पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि राम मंदिर दो व्यक्तियों का झगड़ा नही, जिसे आपस में सुलझाया जा सके। यह दो संप्रदायों का झगड़ा है। अगर आपस में सुलझ सकता तो कोर्ट की जरूरत नही थी। यह ट्वीट उन्होंने मामले में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के जवाब में दिया।
  राम मंदिर दो व्यक्तियों का झगड़ा नही जिसे आपस में सुलझाया जा सके यह दो संप्रदायों का झगड़ा है अगर आपस में सुलझ सकता तो कोर्ट की जरूरत नही थी — ANIL VIJ Minister (@anilvijminister) 22 मार्च 2017
विज्ञापन

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को की थी टिप्पणी

राम मंदिर - फोटो : self
गौरतलब हैं कि सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अयोध्या विवादित ढांचा मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि बातचीत से ये विवाद सुलझे तो अच्छा है। कोर्ट ने कहा कि इसके लिए जज भी आगे आने को तैयार हैं।

यह भी पढ़ें: राम मंदिर पर स्वामी का नया दांव, बातचीत से नहीं बनी तो लाएंगे कानून

कोर्ट ने कहा कि जरूरत पड़ी तो जज भी मध्यस्थता करने को तैयार हैं।इस मामले की अगली सुनवाई 31 मार्च को होगी। कोर्ट ने कहा कि ये मामला धर्म और आस्था से जुड़ा है। इसलिए बातचीत के जरिए इस मामले को सुलझाया जाए।

अगर दोनों पक्ष बातचीत के जरिए इस मामले को नहीं सुलझा पाएंगे तो कोर्ट इस मामले की सुनवाई करेगा। कोर्ट में केस लड़ रहे बीजेपी नेता सुब्रमण्यन स्वामी से कोर्ट ने कहा है कि वे कोर्ट के बाहर इस मुद्दे को बातचीत से हल करने की कोशिश करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें