फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSEB की लापरवाही: पेपर लीक के बाद दोबारा परीक्षा में फिर दिया वही प्रश्नपत्र, हलवारा केंद्र की परीक्षा रद्द

Mon, 15 May 2023 08:03 AM IST
निवेदिता वर्मा कंवरपाल, संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा/लुधियाना (पंजाब)

सार

118 विद्यार्थियों को 18 मई को तीसरी बार पेपर देना होगा। वहीं, परीक्षा के लिए कम समय दिए जाने से विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में रोष है। बोर्ड के हलवारा परीक्षा केंद्र नियंत्रक प्रितपाल सिंह की गंभीर लापरवाही का खामियाजा अब इन विद्यार्थियों को भुगतना होगा।
विज्ञापन
पीएसईबी पंजाब बोर्ड - फोटो : PSEB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 24 फरवरी को 12वीं कक्षा के अंग्रेजी (जनरल) विषय का पेपर लीक होने के बाद बोर्ड ने 24 मार्च को दोबारा परीक्षा करवाई थी, लेकिन सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल हलवारा स्थित परीक्षा केंद्र में फिर से 24 फरवरी वाला प्रश्न पत्र ही बांट दिया गया था। उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के दौरान यह गलती पकड़ में आई तो बोर्ड ने हलवारा केंद्र की परीक्षा रद कर तीसरी बार पेपर करवाने का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


118 विद्यार्थियों को 18 मई को तीसरी बार पेपर देना होगा। वहीं, परीक्षा के लिए कम समय दिए जाने से विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में रोष है। बोर्ड के हलवारा परीक्षा केंद्र नियंत्रक प्रितपाल सिंह की गंभीर लापरवाही का खामियाजा अब इन विद्यार्थियों को भुगतना होगा। 24 मार्च को दोबारा हुए एग्जाम में परीक्षा नियंत्रक प्रितपाल सिंह ने 22 फरवरी को लीक हुआ प्रश्न पत्र ही बांट दिया। बोर्ड की ओर से भेजे गए दूसरे लॉट के नए प्रश्न पत्र के बंडल पुराने लीक हुए प्रश्न पत्र के पुराने बंडलों के साथ मिक्स हो गए थे।

परीक्षार्थी नहीं पहुंचे तो प्रिंसिपल जिम्मेदार: बोर्ड
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव की तरफ से गुरु हरगोबिंद खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुरुसर सुधार को जारी पत्र में आदेश दिया है कि सभी 118 परीक्षार्थियों को 18 मई को रायकोट स्थित भगवान महावीर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के परीक्षा केंद्र नंबर 45461 में पेपर दोबारा देना होगा। अगर कोई भी परीक्षार्थी पेपर देने नहीं पहुंचा तो इसकी जिम्मेदारी स्कूल प्रिंसिपल पर होगी।
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधन ने कहा- इतनी जल्दी पेपर देना संभव नहीं, हाईकोर्ट जाने की तैयारी
गुरु हरगोबिंद खालसा सीनियर सेकंडरी स्कूल गुरुसर सुधार की प्रिंसिपल नीरू बाला ने मुख्यमंत्री भगवंत मान, शिक्षा सचिव, चेयरमैन पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड और परीक्षा कंट्रोलर मोहाली को पत्र लिख कर इतने कम समय में परीक्षा करवाने में असमर्थता जताई है। इन विद्यार्थियों में 4 बिहार, 2 हिमाचल और 2 नेपाल के भी हैं, जो अपने घर जा चुके हैं। अभिभावकों ने भी नाराजगी जाहिर की है। वहीं, स्कूल के डायरेक्टर जगराज सिंह ने बताया कि वह मामले में राहत के लिए सोमवार को हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे और डीसी लुधियाना सुरभि मलिक को मांग पत्र भी देंगे।

बोर्ड ने मांगा स्पष्टीकरण, नौ जिम्मेदार लोगों से वसूला जाएगा खर्च
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने हलवारा परीक्षा केंद्र संचालक प्रितपाल सिंह को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। परीक्षा नियंत्रक, पंजाब जनक राज महरोक ने कहा कि 19 मई को पेपर चेक होंगे। 28 से 31 मई के बीच नतीजा घोषित कर दिया जाएग। किसी को कोई राहत नहीं दी जा सकती। ये स्कूल की जिम्मेदारी है कि वो बच्चों को परीक्षा केंद्र तक लेकर जाएं। इस लापरवाही में नौ लोग जिम्मेदार हैं। सभी के खिलाफ सख्त कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जिम्मेदार अधिकारियों से सारा खर्च वसूला जाएगा। ऐसी लापरवाही बरतने वालों को नौकरी पर रहने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें