फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Whatsapp पर जिसे माना 'आतंकी', वो निकला कश्मीरी इंजीनियर

Fri, 07 Aug 2015 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरदासपुर में हुए आतंकी हमले के बाद जालंधर के जिस व्यक्ति को लोगों ने आतंकी समझकर पकड़ लिया था, वह कश्मीरी इंजीनियर निकला।
विज्ञापन


पुलिस ने कुछ ही घंटों में उसे वैरीफाई कर लिया। इसके लिए उसने पंजाब पुलिस को धन्यवाद भी किया। कश्मीरी इंजीनियर ने कहा कि वह भौचक रह गया था, जब उसकी फोटो आतंकवादी के रूप में व्हाट्सएप पर वायरल कर दी गई।

उसे लगता था कि अब उसकी पूरी जिंदगी जेल में कटेगी, लेकिन पुलिस की कोशिशों के चलते वह आजाद हो पाया है।कश्मीर निवासी इंजीनियर अहमद सरफराज खाद खुद ही माडल टाउन थाने में पेश हुआ, जिसके बाद पुलिस ने सारा मामला साफ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के खिलाफ साइबर क्राइम का केस दर्ज करे पुलिस

सरफराज ये कहते हैं कि जिन लोगों ने उसकी तस्वीर व्हाट्सएप्प पर डालकर झूठी अफवाह फैलाई, उनके खिलाफ साइबर क्राइम का मामला दर्ज होना चाहिए।

उसे अपने बेगुनाह होने पर यकीं था, वह खुद थाने आया, अगर उसकी जगह कोई आम इंसान होता तो उस पर क्या बीतती, इसलिए ऐसीं अफवाहे फैलाने वाले लोगों पर सख़्त कार्रवाई होनी चाहिए।

गौरतलब है कि जालंधर में घूम रहे सरफराज की फोटो खींचकर किसी जालंधर के व्यक्ति ने व्हाट्सएप्प पर वायरल कर दी थी कि यह आतंकवादी है और जालंधर में घूम रहा है, जिसके बाद सरफराज को इस बात का पता लगते ही उसने पुलिस की मदद ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें