फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए, एक और गूगल ब्वॉय से, 196 देशों के नाम कंठस्थ

Fri, 26 Jun 2015 02:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
चार साल के बच्चे से आप क्या उम्मीद करते हैं। खिलौनों से खेलते बच्चे की तस्वीर जेहन में उभर आती है, लेकिन जरा अब सोच को बदलिए, चार साल का एक ऐसा उस्ताद सामने आया है, जो बड़े-बड़ों को ज्ञान के मामले में चित्त करने का माद्दा रखता है।
विज्ञापन


बात हो रही है चार साल के नन्हे आदित्य की। ज्योति प्रकाश वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एलकेजी में पढ़ने वाले आदित्य को दुनिया के नक्शे पर मौजूद सभी 196 देशों के नाम कठंस्थ हैं।

न केवल नाम बल्कि आदित्य तो उनके उच्चारण तक में कोई गलती नहीं करता। दो साल की उम्र में खिलौनों के साथ-साथ सामान्य ज्ञान से खेलने की ललक भी आदित्य को ऐसी लगी कि बात अब नेशनल रिकार्ड पर आ पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्रियों के नाम भी अंगुलियों पर गिनाता है

इस उम्र में बच्चों को अपने परिवार के नाम सही तरह से याद नहीं होते, उस उम्र में आदित्य को अब तक के भारतीय प्रधानमंत्रियों एवं राष्ट्रपतियों के नाम अंगुलियों पर याद हैं। इतना ही नहीं, देश के सभी राज्यों के नाम और उनकी राजधानियां भी आदित्य को ऐसे याद हैं, जैसे महज ए बी सी याद करने का काम हो। इसके अलावा ‘रोहतकी गूगल ब्वाय’ आदित्य को सामान्य ज्ञान के तकरीबन 500 प्रश्नों के उत्तर ऐसे याद हैं कि अच्छा खासा विद्यार्थी भी पानी भरे।

मां की मिली प्रेरणा, पिता का साथ
आदित्य की इस अनोखी खूबी के पीछे उसकी मां मंजू बाला की प्रेरणा और पिता सूरत सिंह का हर कदम पर मिला साथ है। माता दरवाजा के पास केमिस्ट की दुकान चलाने वाले सूरत सिंह भी यही कहते हैं कि आदित्य की इस अलौकिक खूबी के पीछे उसकी मां का बहुत बड़ा योगदान है। मां ही लगातार उसको ज्ञान की बातें बताती रहती है जिससे वो आज इस मुकाम तक आ पाया है। आदित्य का कहना है कि वो बड़ा होकर डॉक्टर बनना चाहता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें