फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशबाजी से चौदह जगह लगी आग

Mon, 04 Nov 2013 07:47 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आतिशबाजी के चलते सेक्टर 17 स्थित हरियाणा फूड सप्लाई आफिस की बालकानी में रखे रिकार्ड में आग लग गई। तीसरी मंजिल पर आग की लपटें बाहर निकलते देख चौकीदार ने मामले की सूचना फायर बिग्रेड को दी।
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड की चार गाडि़यों ने मौके पर पहुंचकर करीब आंधे घंटे के भीतर आग पर काबू पाया। हादसे में दफ्तर का रिकार्ड जल गया। दीवाली पर शाम चार से लेकर 12 बजे फायर विभाग के पास कुल 14 आगजनी की कॉल आई।

आतिशबाजी के चलते मनीमाजरा मोटर मार्केट में खड़ा ट्रक, सेक्टर 34 में मकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकल और सेक्टर 44 की मार्केट में खड़ी मोटरसाइकिल में आग लग गई। फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


फायर अधिकारियों ने बताया कि आग पर ज्यादतर मकानों में भी लगी है। पटाखों के चलते रामदरबार फेस दो के मकान में रखा सारा सामान जल गया।

बुडै़ल स्थित केशव राम कांप्लेक्स में, मनीमाजरा स्थित माता राजकौर गुरुद्वारे के पास, सेक्टर 20 क एक मकान समेत अन्य जगह पर आग लगने से घरों में रखा सामान जल गया।
विज्ञापन


फायर अधिकारी ने बताया कि आग से हुए नुकसान का अभी पूरा ब्यौरा नहीं मिल पाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें