फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह पुलिस! भैंस और मुर्गी के बाद बाद अब खोजो चश्मा

Mon, 27 Mar 2017 04:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
शिक्षक का काला चश्मा ढूंढ रही मुरथल पुलिस - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पुलिस के पास अब अपराधियों को पकडऩे के लिए फुर्सत नहीं है। आजकल  एक चश्मा ढूंढने के लिए पुलिस पसीना बहा रही है। आपको याद होगा कि यूपी में जहां एक मंत्री की भैंस चोरी होने के बाद पूरे जिले की पुलिस उसकी तलाश में लग गई थी। एक ऐसा ही मामला अब मुरथल थाने में सामने आया है। जिसमें पुलिस एक शिक्षक का चश्मा तलाश रही है।
विज्ञापन


मुरथल स्थित स्कूल के अध्यापक ने थाने में अपना चश्मा गायब होने की शिकायत दी है। जांच शुरू हुई तो सामने आया कि चश्मा साथी अध्यापक ने मजाक में उठा रखा है। लेकिन अब शिकायतकर्ता पुलिस पर केस कर चश्मा बरामद करने का दबाव बना रहा है। पुलिस मामले की जांच में लगी है। 

मुरथल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के अध्यापक ने थाने में शिकायत दी है कि उसका आठ हजार रुपये का चश्मा स्कूल से गायब हो गया है। शिक्षक ने बताया कि वह स्कूल में था, इसी दौरान उसका चश्मा गायब हो गया। उसने साथ बैठे अध्यापकों से चश्मे के बारे में पूछा तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। जिस पर उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जांच शुरू की तो सामने आया कि स्कूल के एक अध्यापक के पास चश्मा है। उसने चश्मा देने की एवज में अध्यापक से पार्टी मांगी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी मुश्किल में है पुलिस

शिक्षक का काला चश्मा ढूंढ रही मुरथल पुलिस
पूछताछ में अध्यापक ने बताया कि साथी अध्यापक चश्मा स्टाफ रूम में भूल गया था। इस कारण ही चश्मा उठाकर उसने सुरक्षित रख दिया गया था। सोमवार को स्कूल पहुंच चश्मा सौंप दिया जाएगा। लेकिन दूसरी तरफ अब स्थिति विकट हो गई है। जिस अध्यापक का चश्मा गायब हुआ है वह मामला दर्ज करने व चश्मा बरामद कर देने का पुलिस पर दबाव बना रहा है।

उसने साथी शिक्षक से चश्मा लेने से इंकार कर दिया है, जिससे पुलिस की मुश्किल बढ़ गई है। पुलिस को समझ नहीं आ रहा है कि इस संबंध में क्या कार्रवाई की जाए। थाना प्रभारी रामबीर ने बताया कि इस मामले में चश्मा लेकर गए अध्यापक को बुलाया गया है। उसके आने व अधिकारियों से बातचीत के बाद कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें