फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब विधानसभा को मिला नया स्पीकर, राणा केपी के नाम पर लगी मुहर

Mon, 27 Mar 2017 03:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
राणा केपी बने विधानसभा स्पीकर
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा को नया स्पीकर मिल गया है। राणा केपी के नाम पर आखिरी मुहर लगी है। सर्वसम्मति से उन्हें विधानसभा का स्पीकर चुन लिया गया। उनके नाम का प्रस्ताव मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रखा, जिसे सभी ने सर्वसम्मति से पास कर दिया। विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के बाद  आम आदमी पार्टी ने राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस की मांग की। जिसमें आप विधायकों ने हिस्सा नहीं लिया।
विज्ञापन


इससे पूर्व सदन की कार्यवाही से पहले पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने पंजाब विधान सभा में स्पीकर के कमरे में विधायक पथ की शपथ ली। बता दें, इन दोनों नेताओं ने पहले विधायक पद की शपथ नहीं ली थी। बादल व सुखबीर शपथ लेने के बाद चले गए। बादल को डॉक्टर ने आराम की सलाह दी है, जबकि सुखबीर बादल दिल्ली चले गए हैं। दोनों ने सदन की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लिया।
 
विज्ञापन

ये है राणा केपी की राजनीतिक पकड़

राणा केपी बने विधानसभा स्पीकर
पंजाब विधानसभा चुनाव में श्री आनंदपुर साहिब से जीते राणा कंवरपाल सिंह के नाम पर आखिरी मुहर लग गई।  कांग्रेस में हिंदू चेहरा माने जाने वाले राणा केपी तीसरी बार चुनाव जीत कर विधान सभा पहुंचे हैं। पहली बार 2002 में नंगल विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ कर जीतने वाले राणा केपी राजनीतिक के साथ-साथ वकालत भी करते रहे हैं। राणा  केपी सिंह 2007 में तो चुनाव जीते लेकिन 2012 में वह श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा नेता मदन मोहन मित्तल के हाथों हार गए थे। 

2017 में उन्होंने भाजपा नेता डॉ. परमिंदर शर्मा का 23,881 वोटों के भारी बहुमत से हराया। यहां आपको ये भी बता दें कि राणा केपी को स्पीकर पद के लिए इसलिए भी चुने जाने की संभावना है कि वह कैप्टन के भरोसेमंद हैं और साफ-सुथरी छवि के हैं। उन्हें कानून का भी अच्छा अनुभव है। इसके अलावा वह हिंदू चेहरा हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें