नवजोत सिद्धू पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के साथ
- फोटो : फाइल फोटो
'आप' में शामिल होने की अटकलों के बीच नवजोत सिद्धू ये चौंकाने वाला दांव भी चल सकते हैं। इससे भाजपा को बड़ा नुकसान होगा। दरअसल, चर्चा चल रही है कि अगर नवजोत सिदधू के आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर सहमति न बनी तो वे अलग पार्टी बनाने पर विचार कर सकते हैं।
इसे लेकर संभावना जताई जा रही है कि इस पार्टी में सभी राजनीतिक दलों से असंतुष्ट नेता शामिल हों, हालांकि इस बारे में अभी कोई पुष्टि नहीं हो पाई। चर्चाओं का दौर जारी है।
कांग्रेस ने सिद्धू को दिया बड़ा ऑफर
नवजोत सिद्धू
- फोटो : फाइल फोटो
वहीं, सिद्धू के 'आप' में जाने को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। कांग्रेस ने भी सिद्धू को पंजाब में बड़ा ऑफर देने की बात कही है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि पूर्व बीजेपी सांसद सिद्धू को 'आप' में जुड़ने से जो कुछ मिलता, वह उन्हें उससे ज्यादा देने को तैयार है।
खबरें तो यह भी हैं कि सिद्धू ने आम आदमी पार्टी से सीएम पद की मांग की तो बात खटाई में पड़ी। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सिद्धू को भावी मुख्यमंत्री तो नहीं, लेकिन दो-तीन साल बाद उपमुख्यमंत्री बनाने में पार्टी को कोई आपत्ति नहीं।
सिद्धू का भाजपा छोड़ना भी अफवाह
नवजोत सिद्धू और नवजोत कौर जा सकते हैं आम आदमी पार्टी में।
इन सभी के बची भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला से जब नवजोत सिद्धू के बारे में बात की गई तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि नवजोत सिद्धू का भाजपा को छोड़ना केवल अफवाह है।
विधायक डा. नवजोत कौर भी भाजपा के संपर्क में हैं और दोनों का पार्टी छोड़ने का सवाल ही पैदा नहीं होता। आगामी चुनाव में अकाली-भाजपा गठबंधन तीसरी बार सरकार बनाएगा, क्योंकि दोनों पार्टियों के नेताओं में पूरी तरह से तालमेल बना हुआ है।