फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: अफगान छात्रों को ऑफलाइन देनी होगी परीक्षा, तालिबान के कब्जे के बाद से नहीं मिल रहा भारत का वीजा

Wed, 20 Apr 2022 01:57 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अफगानिस्तान स्टूडेंट एसोसिएशन ने कहा कि ऑनलाइन स्टडी मैटीरियल मुहैया करवाया जा रहा है, इसके लिए हम शुक्रगुजार हूं। अभी छात्रों में परीक्षाओं को लेकर तनाव है। अगर उनका वीजा नहीं आता है तो क्या पीयू प्रशासन ऑनलाइन परीक्षा और असाइनमेंट की व्यवस्था करेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब यूनिवर्सिटी में वर्तमान समय में 80 के करीब अफगानिस्तान के छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद भारत में पढ़ रहे छात्रों को वीजा नहीं मिल रहा है। इसके चलते पीयू प्रशासन ने छात्रों को ऑनलाइन कक्षाएं लगाने की अनुमति दे दी थी, जिससे उनका सेमेस्टर प्रभावित न हो। छात्रों को ऑनलाइन स्टडी मैटीरियल उपलब्ध करवाया जा रहा है। हालांकि अभी पीयू प्रशासन ने ऑफलाइन परीक्षाएं आयोजित करवाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


पीयू प्रशासन ने अफगानिस्तान छात्रों को ई-मेल के जरिए जानकारी दी है कि उनकी सेमेस्टर परीक्षाएं ऑफलाइन माध्यम में आयोजित करवाई जाएंगी। सेमेस्टर की अंतिम परीक्षाओं के साथ इंटरनल परीक्षा और असाइनमेंट भी ऑफलाइन माध्यम में ली जाएगी। इसको लेकर पीयू में अफगानिस्तान स्टूडेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष मुनीर काकर ने बताया कि छात्रों को भारत के लिए वीजा नहीं मिल रहा है।

पीयू प्रशासन छात्रों की पढ़ाई में काफी मदद कर रहा है। ऑनलाइन स्टडी मैटीरियल मुहैया करवाया जा रहा है, इसके लिए हम शुक्रगुजार हूं। अभी छात्रों में परीक्षाओं को लेकर तनाव है। अगर उनका वीजा नहीं आता है तो क्या पीयू प्रशासन ऑनलाइन परीक्षा और असाइनमेंट की व्यवस्था करेगा।
विज्ञापन

 

अभी अफगानिस्तान के छात्रों की ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित करवाई जा रही हैं। इसको लेकर हमने बैठक की थी तब हमने विचार किया था कि अगर हालात सामान्य होते हैं तो परीक्षाएं ऑफलाइन माध्यम में आयोजित करवाई जाएंगी। अभी इसको लेकर दोबारा 30 अप्रैल के बाद बैठक आयोजित कर मामले का पुर्नवलोकन कर फैसला लिया जाएगा। - डॉ. रेणु विग, डीयूआई, पीयू

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें