चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय की संबद्धता समिति (एफिलिएशन कमेटी) ने मंगलवार को पंजाब के कॉलेजों की संबद्धता के लिए बैठक की। इसमें पंजाब के कॉलेजों के 44 केसों को रखा गया था, लेकिन 25 केसों पर ही चर्चा हो पाई। इसमें लुधियाना, फिरोजपुर और फाजिल्का के कॉलेज शामिल थे। कमेटी के अध्यक्ष डॉ. दविंदर ने बताया कि अगली बैठक 22 मार्च को रखी गई है। इसमें बाकि बचे हुए कॉलेजों के केस को समिति की ओर से देखा जाएगा।
बैठक में बाबा कुंदन सिंह मेमोरियल लॉ कॉलेज जलालाबाद, जीएचजी खालसा कॉलेज- गुरुसर सुधार, खालसा कॉलेज फॉर वुमन-सिंधवा खुर्द, एसडीपी कॉलेज फॉर वुमन-दरेसी रोड लुधियाना, भुट्टा कॉलेज ऑफ एजुकेशन-राड़ा साहिब, लुधियाना, ननकाना साहिब कॉलेज ऑफ एजुकेशन-कोट गंगूराय लुधियाना, जीएचजी हरप्रकाश कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वुमन-सिंधवा खुर्द लुधियाना, जीएचजी खालसा कॉलेज ऑफ एजुकेशन-गुरुसर सुधार, आर्य कॉलेज लुधियाना, गुरुनानक कॉलेज ऑफ एजुकेशन-लुधियाना, बाबा कुंदन रूरल कॉलेज ऑफ एजुकेशन-जमालपुर, डीएवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन-फाजिल्का, ज्योति बीएड कॉलेज फाजिल्का, जीजीएस डीएवी सैनेटरी कॉलेज जलालाबाद की संबद्धता (एफिलिएशन) की फाइल को मंजूरी दी गई।