आएटा नेशनल रैंकिंग चैंपियनशिप में पुरूष वर्ग में भावेश, परपुण और महिला वर्ग में निदा और प्रियंकल फाइनल में पहुंचीं। एक लाख की इनामी राशि वाले टूर्नामेंट के मैच चंडीगढ़ क्लब के टेनिस कोर्ट में खेले जा रहे हैं।
वीरवार को पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल मैचों में भावेश ने मोहम्मद फहाद को 2-6, 6-3, 7-6 से और परपुण ने ध्रुव को 7-6, 7-5 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं वुमन सिंगल्स के सेमीफाइनल में निदा कमल ने उर्मी पांडे को 6-2, 6-2 से और ललिता ने प्रियंकल सिंह को 6-4,6-7,7-6 से हराया।