फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नियमित शिक्षकों के 54 पदों पर भर्ती के लिए इसी सप्ताह निकलेगा विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से इसी हफ्ते शिक्षकों की नियमित भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला जाएगा। पीयू कुल 54 पदों पर नियमित भर्ती करने जा रहा है। इसमें 38 पद असिस्टेंट प्रोफेसर और 16 पद एसोसिएट प्रोफेसर के होंगे। पीयू के रजिस्ट्रार वाईपी वर्मा ने कहा कि इसी हफ्ते ऑनलाइन विज्ञापन जारी किया जाएगा। मार्च-2023 तक आवेदन, स्क्रूटनी, इंटरव्यू इत्यादि प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी में लगभग आठ वर्ष बाद शिक्षकों की नियमित भर्ती निकलने जा रही है। इसमें देश भर से उम्मीदवारों के आवेदन करने की उम्मीद है क्योंकि पीयू इस क्षेत्र का प्रतिष्ठित संस्थान है। शिक्षकों की भर्ती के लिए सिर्फ आनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। पीयू के कंप्यूटर विभाग की ओर से ऑनलाइन आवेदन का ट्रायल करने के बाद विज्ञापन तैयार होगा।
पीयू में इस समय शिक्षकों की कमी है। पीयू के लगभग 70 विभागों में 1378 मंजूर पदों में से सिर्फ 600 पदों पर स्थायी शिक्षक हैं। वहीं कुछ विभागों में एक भी नियमित शिक्षक नहीं बचे हैं। नियमित भर्ती से पहले सभी विभागों से शिक्षकों की जरूरत संबंधी डाटा मांगा गया था। उधर, एसएफएस ने भर्ती के लिए होने वाली इंटरव्यू प्रक्रिया में निष्पक्ष लोगों को शामिल करने की मांग की है।
विज्ञापन

नेट और पीएचडी दोनों उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन
विभागों में निकाली जाने भर्तियों में अस्सिटेंट प्रोफेसर के पद पर नेट और पीएचडी दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। हालांकि यूजीसी ने असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए पीएचडी अनिवार्य कर दी है। पीयू में असिस्टेंट और एसोसिएट प्रोफेसरों की नियुक्ति यूजीसी 2018 नियमों के तहत होगी। ऐसे में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए यूजीसी नेट या पीएचडी अनिवार्य योग्यता रहेगी। भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के लिए पहली बार ऑनलाइन आवेदन के साथ ही मेरिट का स्कोर भी ऑनलाइन तैयार हो जाएगा। भर्ती के नए सिस्टम से स्क्रूटनी में लगने वाला लंबा समय बच जाएगा।
इन विभागों में होगी भर्ती
पीयू प्रशासन की ओर से तैयार भर्ती सूची के तहत पीयू डेंटल कॉलेज, यूआईईटी, सोशियोलॉजी, यूआईएएमएस, केमिस्ट्री, फिजिक्स, संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी, प्राचीन इतिहास, फार्मेसी, मास कम्यूनिकेशन, मानवाधिकार, लॉ इत्यादि विभागों में शिक्षकों की भर्ती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें