फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा में एडवांस कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, 115 करोड़ का प्रोजेक्ट: बादल

Fri, 08 Jul 2016 05:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा।
विज्ञापन
बठिंडा में एडवांस कैंसर डायग्नोस्टिक ट्रीटमेंट एंड रिसर्च सेंटर का उद्घाटन करते मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल - फोटो : amarujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने वीरवार को एडवांस कैंसर डायग्नोस्टिक ट्रीटमेंट एंड रिसर्च सेंटर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से लोगों को घर-घर जाकर सेहत जांच सेवाएं देने के लिए जल्द ही एक नई स्कीम चलाई जा रही है। 
विज्ञापन


लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नई स्कीम का मकसद लोगों को अच्छी सेहत सेवाएं देना है। इसके तहत प्राथमिक दौर में शुगर और ब्लड प्रेशर के टेस्ट लिए जाएंगे। 
मुख्यमंत्री बादल ने लोगों को अपील की है कि वह सादा भोजन खाएं और रोजाना कसरत करें। उन्होंने लोगों को अपनी सेहत की जांच निरंतर करवाते रहना की भी सलाह दी। मुख्यमंत्री बादल ने कहा कि इस प्रोजेक्ट को तैयार करने में 115 करोड़ रुपये लग चुके हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह कैंसर इलाज केंद्र मरीजों को जांच, इलाज और खोज जैसी सुविधाएं देगा। उन्होंने कहा कि इस केंद्र के साथ अब पंजाब के लोगों को इलाज के लिए दूसरे राज्यों में नहीं जाना पडे़गा, बल्कि देश के दूसरे राज्यों के लोग यहां पर इलाज करवाने आएंगे। कैंसर की रोकथाम और इलाज के लिए प्रदेश सरकार की ओर से उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केंद्र लोगों को टाटा मेमोरियल सेंटर मुंबई की तरह सेवाएं देगा। 

सीएम बादल ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से अमृतसर, पटियाला, फरीदकोट, संगरूर व अन्य जिलों में कैंसर के इलाज के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इस तरह प्रदेश के कई अस्पतालों में भी कैंसर का इलाज मुहैया करवाया जा रहा है। मुख्यमंत्री कैंसर राहत कोष स्कीम के अधीन 32 हजार कैंसर रोगियों को चार सौ एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है।
विज्ञापन

बठिंडा में जल्द शुरू होगा एयरपोर्ट : हरसिमरत

अमृतसर में पत्रकारों को संबोधित करतीं हरसिमरत कौर बादल। - फोटो : amarujala
केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि बहुत जल्द बठिंडा में एयरपोर्ट शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री की योग्य अगुवाई के चलते प्रदेश ने हर क्षेत्र में सफलता हासिल की है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों की वजह से बठिंडा जिला शिक्षा, सेहत और व्यापार की धारा बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने माई भागो शिक्षा स्कीम, भगत पूर्ण सिंह सेहत बीमा योजना, कैंसर राहत फंड, लड़कियों को निशुल्क शिक्षा समेत अन्य लोक पक्षीय स्कीमें शुरू की हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र में एनडीए की सरकार आने से पंजाब को बहुत लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि पंजाब में एम्स, आईआईएम अमृतसर को विरासती दर्जा और सड़कों की उसारी के लिए 40 हजार करोड़ रुपये दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें