फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल-खेतान की बढ़ने वाली हैं मुश्किलें, SGPC करेगी केस, ये है कारण

Fri, 08 Jul 2016 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
विज्ञापन
आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप के प्रवक्ता अशीष खेतान की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। एसजीपीसी केस दर्ज कराने जा रही है। मामला चुनावी घोषणा पत्र की तुलना श्री गुरु ग्रंथ साहिब से करने, श्री हरमंदिर साहिब के नीचे झाड़ू लगाकर बेअदबी करने का है। 
विज्ञापन


शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मामले में अदालत में धारा 295 और 295-ए के तहत अगले एक दो दिन में केस दर्ज कराएगी। इस संबंध में वकीलों से राय ली जा रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दिल्ली डायलॉग कमीशन के वाइस चेयरमैन आशीष खेतान और कंवर संधू के खिलाफ  केस दर्ज किया जाएगा। यह जानकरी एसजीपीसी प्रधान अवतार सिंह मक्कड़ ने दी।

 
विज्ञापन

आशीष खेतान की माफी भी मक्कड़ ने खारिज की दी

अवतार सिंह मक्कर, एसजीपीसी - फोटो : ‌file photo
मक्कड़ ने आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता आशीष खेतान की माफी को भी खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि कुछ काम माफी के लायक नहीं होते, लिहाजा असी तां केस ही लड़ांगे। मक्कड़ वीरवार को मॉडल टाउन एक्सटेंशन स्थित गुरुद्वारा साहिब में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

मक्कड़ ने कहा कि सिख कौम के लिए श्री गुरु ग्रंथ साहिब ही सर्वोपरि है, लेकिन पिछले कुछ वक्त से पंजाब में धार्मिक भावनाओं को आहत किया जा रहा है। इससे सिख संगत में रोष है। चुनावी घोषणा पत्र में किए तमाम वादे पूरे नहीं किए जाते।

ऐसे दस्तावेज को श्री गुरु ग्रंथ साहिब से जोड़ना निंदनीय है। ऐसा करके आम आदमी पार्टी की पूरी लीडरशिप ने सिखों की भावनाओं को आहत किया है। इस अवसर पर हरपाल सिंह कोहली और आरएस खालसा समेत कई लोग मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें