फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: अदनाम सामी ने कराई लिफ्ट, मस्ती में सराबोर हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ 51वें रोज फेस्टिवल का रविवार को समापन हो गया। छुट्टी का दिन होने की वजह से बड़ी संख्या में लोग रोज गार्डन पहुंचे और कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। शाम को एक ओर लाइट एंड साउंड शो और दूसरी ओर लेजर वैली में बाॅलीवुड गायक अदनाम सामी की आवाज की जादू ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अदनाम सामी ने कभी तो नजर मिलाओ गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की। उपस्थित लोगों ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। इसके बाद उन्होंने मुझको भी तो लिफ्ट करा दे... गीत पेश किया तो लोग झूमने लगे। उन्होंने एक से बढ़कर एक गीत पेश कर समा बांध दिया। बच्चों की ऑन द स्पॉट प्रतियोगिता ओर अंताक्षरी के परिणाम भी घोषित किए गए। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से झूम उठे। समापन समारोह में प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान उनकी पत्नी अनीता पाल भी मौजूद रहीं। मेयर अनूप गुप्ता के साथ सलाहकार ने रोज फेस्टिवल में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए। फेस्ट के तीसरे दिन की शुरुआत योग सत्र के साथ हुई। इसके बाद मॉर्निंग राग का आयोजन हुआ। इसके बाद भंगड़ा, कालबेलिया, घूमर नृत्य का पूरे दिन आयोजन हुआ। अधिकतर लोग परिवार के साथ पहुंचे और फूलों के साथ सेल्फी लेकर इस दिन को यादगार बनाया। बच्चों ने लेजर वैली में झूलों का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

इन तीन दिनों में एक तरफ रोज गार्डन तो दूसरी तरफ पर्यटन विभाग की ओर से लेजर वैली में चल रहे आयोजनों ने लोगों को तीन साल बाद पूरे जोश के साथ झूमने का मौका दिया। इन तीन दिनों में रोज गार्डन में एक लघु भारत देखने को मिला। इसमें कई प्रांतों के कलाकारों ने प्रस्तुति दी तो विदेशी भी जमकर झूमे। लाइट एंड साउंड शो इस बार आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। प्रतिदिन लगभग 200 लोगों ने यह शो देखा। इस मौके पर गृह सचिव नितिन कुमार यादव, आयुक्त आनिंदिता मित्रा सहित कई लोग मौजूद रहे।
बॉक्स
रोज गार्डन के आसपास के क्षेत्र में लगा जाम, परेशान हुए वाहन चालक
रविवार को अवकाश का दिन होने के कारण काफी संख्या में लोग पहुंचे। गाड़ियों को लगाने के लिए लोगों को जहां जगह मिली वहां उन्होंने पार्क कर दिया। दूसरी ओर कुछ लोग गार्डन के आसपास ही लोगों को गाड़ियों से उतार रहे थे। इससे पीछे गाड़ियों की कतार लग जा रही थी। साइकिल ट्रैक पर वेंडरों ने अपना कब्जा जमाया था। मध्य मार्ग पर ऑटो चालकों ने भी अपने ऑटो लगा रखे थे। इससे आयोजन के तीसरे दिन लोगों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑन द स्पॉट पेंटिंग के परिणाम
समूह ए (आयु 5-8 वर्ष)
प्रथम पुरस्कार : रियान
दूसरा पुरस्कार: अमायरा शर्मा
तृतीय पुरस्कार : सलांश मेहता
सांत्वना पुरस्कार: रितान्या
समूह बी (आयु 8-11 वर्ष)
प्रथम पुरस्कार- ध्वनि अरोड़ा
दूसरा पुरस्कार- जगतवीर सिंह
तृतीय पुरस्कार : अगमजोत कौर
सांत्वना पुरस्कार : सान्वी चौहान

समूह सी (आयु 11-14 वर्ष)
प्रथम पुरस्कार: भाविनी
द्वितीय पुरस्कार : सान्वी
तृतीय पुरस्कार : मिष्ठी
सांत्वना पुरस्कार : जपनीत कौर

समूह डी (आयु 14-17 वर्ष)
प्रथम पुरस्कार: धृति पुरी
द्वितीय पुरस्कार : अभिषेक कुमार
- तृतीय पुरस्कार हर्षिता
सांत्वना पुरस्कार: लक्षिता
समूह ई (दिव्यांग बच्चे)
प्रथम पुरस्कार- लीजा
द्वितीय पुरस्कार- आरती
तृतीय पुरस्कार- साक्षी
सांत्वना पुरस्कार : चांदनी

समूह एफ (दिव्यांग बच्चे)
प्रथम पुरस्कार प्रगति
द्वितीय पुरस्कार गुनगुन
तृतीय पुरस्कार किशन
सांत्वना पुरस्कार : अरमानप्रीत पुत्र सिकंदर सिंह
अंताक्षरी प्रतियोगिता
पहला पुरस्कार जसगम कौर और रोहन अटवाल (जीजीडीएसडी कॉलेज सेक्टर-32)
दूसरा पुरस्कार दीती कौशिक और मनीषा (जीसीई, सेक्टर 20-डी)
तीसरा पुरस्कार चयनिका गर्ग और उपज्ञा चंदेल (पीजीजीसीजी, सेक्टर 11)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें