फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू यूसोल में MBA की 545 सीटों पर दाखिला लें

Fri, 03 Jun 2016 09:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
स्‍टूूडेंट्स - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) स्थित यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (यूसोल) पत्राचार विभाग ने एमबीए (एग्जीक्यूटिव) की 545 सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। दाखिले के लिए अभ्यर्थियों को 10 जुलाई 2016 तक आवेदन करना होगा। आवेदन पीयू की वेबसाइट http://mbaoffcampus.puchd.ac.in/index.php. पर करना होगा। पीयू प्रवक्ता विनीत पूनिया के अनुसार सामान्य कैटेगरी में प्रोस्पेक्टस की कीमत 1650 रुपये और एससी-एसटी कैटेगरी की 825 रुपये होगी।
विज्ञापन


10 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन और 12 जुलाई तक एसबीआई ब्रांच में फीस जमा करनी होगी। एमबीए में दाखिले एंट्रेंस टेस्ट से होंगे। एंट्रेंस टेस्ट 31 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार अगर आवेदन अधिक हुए तो लुधियाना में भी सेंटर बनाया जा सकता है। एंट्रेंस टेस्ट में कम से कम 15 फीसदी अंक लेने जरूरी हैं। एमबीए एग्जीक्यूटिव की 545 सीटों में से 45 सीटें एनआरआई के लिए रिजर्व हैं। एंट्रेंस टेस्ट ऑब्जेक्टिव होगा। दो घंटे की परीक्षा में 100 सवाल होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें