फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला कॉलेजों की मेरिट लिस्ट 5 को, पीजी में 14 तक दाखिले

Mon, 04 Jul 2016 12:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
एडमिशन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पंचकूला के कॉलेजों में दाखिले के लिए मेरिट लिस्ट 5 जुलाई को लगेगी। वहीं, पीजी कोर्स में 15 जुलाई तक एडमिशन ले सकेंगे। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद कॉलेजों में विद्यार्थियों की काउंसिलिंग और उनके दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। शहर के कॉलेजों में एक जुलाई से सेकेंड ईयर और थर्ड इयर के स्टूडेंट्स के दाखिले भी शुरू हो चुके हैं।
विज्ञापन


जिले के कॉलेजों में पांच जुलाई को जारी होने वाली पहली कट ऑफ लिस्ट के बाद स्टूडेंट्स को दाखिले के लिए आठ जुलाई तक का समय दिया जाएगा। इसके बाद नौ जुलाई को दूसरी कट ऑफ लिस्ट जारी की जाएगी। दूसरी कट ऑफ के दाखिले के लिए 11 जुलाई तक का समय दिया जाएगा। वहीं तीसरी कट ऑफ लिस्ट 13 जुलाई को जारी की जाएगी और इसमें दाखिले के लिए 15 जुलाई तक का समय दिया जाएगा।

2790 सीटों के लिए 4009 फार्म भरे गए
शहर में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से एफिलिएटेड चार गवर्नमेंट कॉलेज हैं, इनमें सेक्टर-1 स्थित गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, सेक्टर-14 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, कालका  स्थित अरुणा आसिफ अली गवर्नमेंट कॉलेज और बरवाला स्थित गवर्नमेंट कॉलेज शामिल हैं। इन कॉलेजों में अलग-अलग कोर्स के लिए 2790 सीटें उपलब्ध हैं। इस सेशन में चारों कॉलेजों में 4009 आवेदन किए गए हैं।
विज्ञापन


पीजी में आवेदन के लिए 14 जुलाई तक का समय
पोस्ट ग्रेजुएशन स्टूडेंट्स के लिए हायर एजुकेशन विभाग ने ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख बढ़ा दी है। अब पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स के लिए स्टूडेंट्स 14 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कई कोर्सेज में छठे सेमेस्टर के परिणाम घोषित न होने के कारण विभाग ने तारीख बढ़ाकर 14 जुलाई कर दिया है। स्टूडेंट्स 14 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद मेरिट लिस्ट जारी कर काउंसिलिंग द्वारा स्टूडेंट्स की दाखिला प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें