चंडीगढ़। कोरोना के मामलों में वृद्धि के बाद पंजाब समेत कई राज्यों में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। चंडीगढ़ में भी कोरोना के केस बढ़ रहे हैं और वृद्धि दर भी 8 से 10 फीसदी के बीच है।
स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग ने कहा कि चंडीगढ़ में मास्क लगाने को अनिवार्य किया जाए या नहीं, मंगलवार को इस बारे में प्रशासक के सलाहकार से चर्चा की जाएगी। वह ही इस पर अंतिम फैसला लेंगे। बता दें कि कुछ दिन पहले पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित, उनके प्रधान सचिव जेएम बालामुरूगम व अन्य कई आईएएस अधिकारी भी कोरोना से संक्रमित हो गए थे।