फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ की शान सुखना लेक की जा रही 'जान', बचाने को दें सुझाव

Sat, 20 Aug 2016 09:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
सुखना लेक - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सिटी ब्यूटीफुल की लाइफलाइन सूखती सुखना को बचाने के लिए अब आप भी अपना सुझाव दे सकते हैं। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने आमजन से सुखना को सूखने से बचाने के लिए सुझाव मांगे हैं। यह सुझाव एमिक्स क्यूरी तनु बेदी की ई-मेल tanubedi@yahoo.com पर अगले तीन सप्ताह के अंदर भेजने होंगे। सुझावों को कंपाइल कर हाईकोर्ट में जमा करवाया जाएगा। 
विज्ञापन


इससे पहले 6 अगस्त को पर्यावरण और वन विभाग के अधिकारियों के साथ हाईकोर्ट के जजों और वकीलों ने सुखना लेक कैचमेंट एरिया का निरीक्षण किया था। इस मौके पर जजों और अधिकारियों ने सूखती सुखना को देखने के साथ इसकी वजहों को भी जाना था।

सुझाव देते समय लोगों को तीन बातों का ध्यान रखना होगा। पहला यह कि आखिर करना क्या चाहिए। दूसरा यह कि आखिर ऐसा क्यों करना चाहिए और इसके लिए क्या बदलाव करने होंगे। सबसे अन्तिम और ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण बात यह कि आखिर जो सुझाव दिया गया है वह लागू कैसे होगा। 
विज्ञापन


पूर्णचंद दे चुके हैं सुझाव
एचएमटी के रिटायर्ड अधिकारी पूर्ण चंद अपनी पूरी योजना को हाईकोर्ट में जमा करवा चुके हैं। जिसकी काफी सराहना भी हुई। पूर्णचंद ने सोलन से आने वाली बरसाती नदी जो घग्गर में गिरती है। उसे सुखना से जोड़ने का सुझाव दिया था। उन्होंने बताया कि इस नदी में आम दिनों में भी ढाई से तीन फुट तक पानी रहता है जो बरसाती दिनों में 7 से 8 फुट तक पहुंच जाता है। पूर्ण चंद ने इसको जोड़ने का तरीका मैप सहित हाईकोर्ट को दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें