फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जागा प्रशासन... पुल पर लगाई जा रही 15 फीट ऊंची जाली

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। बापूधाम कॉलोनी के पास सेक्टर-26 स्थित बरसाती नाले के पुल पर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का काम शुरू कर दिया है। पुल के दोनों ओर मजबूत एंगल और जाली लगाई जा रही है जिसकी ऊंचाई करीब 15 फीट तक होगी ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना को रोका जा सके।
विज्ञापन


बीते 28 फरवरी को इस पुल पर लगा कमजोर एंगल टूट गया था। इस कारण एक कार अनियंत्रित होकर नीचे सुखना चो में गिर गई थी। हादसे में कार सवार एक युवती सहित चार युवक हो गए थे। घटना के बाद इलाके के लोगों ने पुल पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई थी।इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाते हुए 2 मार्च के अंक में ‘अधूरी रेलिंग दे रही है हादसों को न्योता, बापूधाम समेत कई पुलों पर बना खतरा’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और पुल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का काम शुरू कर दिया गया।

मनीमाजरा ईडब्ल्यूएस रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष धीमान तथा समाजसेवी राजबीर सिंह भारतीय ने इस चल रहे कार्य का शनिवार को जायजा भी लिया। उन्होंने कहा कि शहर में ऐसे अन्य पुलों की सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें