फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार की मंजूरी, चंडीगढ़ आ सकते 5000 NRI, बापूधाम में चेन तोड़ने को ली जा रही डब्ल्यूएचओ की मदद

Sat, 09 May 2020 12:48 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • एडवाइजर मनोज परिदा ने दी जानकारी, दिल्ली और चंडीगढ़ में किया जाएगा क्वारंटीन
शहर के कई होटल रहे स्टैंडबाय, माउंटव्यू, शिवालिक और प्राइवेट होटलों तैयार
बापूधाम में स्थिति को संभालने के लिए प्रशासन ले रहा डब्ल्यूएचओ की मदद
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच विदेश में फंसे भारतीयों की वतन वापसी के केंद्र सरकार के आदेश के बाद चंडीगढ़ में 5000 एनआरआई आ सकते हैं। यह जानकारी एडवाइजर मनोज परिदा ने दी है। उन्होंने बताया कि इनमें से जो लोग दिल्ली उतरेंगे, उन्हें दिल्ली सरकार ही क्वारंटीन करेगी। इस बारे में दिल्ली सरकार से बात हुई है और वह राजी भी हो गए हैं, जबकि अन्य को शहर के प्राइवेट होटलों में पेड सुविधा के साथ क्वारंटीन किया जाएगा।

विज्ञापन


एडवाइजर मनोज परिदा ने कहा डीआईजी शशांक आनंद को दिल्ली और मोहाली से उनकी यात्रा के लिए हवाई अड्डे के अधिकारियों और होटलों के साथ समन्वय के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के लगभग 700 लोगों को बसों द्वारा उनके घर भेजा गया है।

प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के साथ हुई बैठक में डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि बापूधाम में स्थिति को संभालने के लिए वह विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की मदद ले रहे हैं और प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रबंधों की डब्ल्यूएचओ समीक्षा भी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-48 के अस्पताल को तैयार रखने के आदेश

प्रशासक ने जीएमसीएच-32, जीएमएसएच-16 और पीजीआई के प्रमुखों को आदेश दिए कि सभी कर्मचारियों को आवश्यक सुरक्षात्मक गियर प्रदान किए जाएं और निर्धारित प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाए। बदनौर ने कहा कि बापूधाम कॉलोनी और सेक्टर-30बी जैसी प्रभावित क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित, गहन जांच और परीक्षण करना चाहिए ताकि संदिग्ध मामलों का समय पर पता चल सके। 

प्रशासक ने डीसी को आदेश दिए कि वह उन राज्यों के साथ बातचीत करें, जहां जाने वाले मजदूरों की संख्या ज्यादा है। बदनौर ने कहा कि मजदूरों को भेजने से पहले उनके स्वास्थ्य की जांच भी की जाए। प्रशासक ने डायरेक्टर हेल्थ सर्विस डॉ. जी दीवान को कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सेक्टर-48 के अस्पताल को तैयार रखने के निर्देश दिए।

दुकानों, बाजारों, कारखानों को खोलने पर हो रहा विचार: एके सिन्हा
स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि वर्तमान में चंडीगढ़ में 123 सक्रिय मामले हैं, जिनमें से 85 बापूधाम कॉलोनी के हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 2500 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। पीजीआई के 300 डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को कई तरह की सरकारी सुविधाएं दी गई हैं। प्रशासक के साथ हुई बैठक में वित्त सचिव एके सिन्हा ने बताया कि शहर के विभिन्न संगठनों की तरफ से दुकानों, बाजारों और कारखानों को खोलने के लिए बढ़ी संख्या में सुझाव प्राप्त हुए हैं। 

उन सभी सुझावों पर विचार चल रहा है। डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने कहा कि शहर के विभिन्न हिस्सों में जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच शुक्रवार को एक लाख 28 हजार खाने के पैकेट बांटे गए हैं। बताया कि शहर में अब तक 2 लाख 62 हजार लोगों ने आरोग्य सेतु एप्लीकेशन को डाउनलोड किया है। किसानों से 10,385 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें