फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: फतेहाबाद में प्रशासन बंद करने लगा लिंक मार्ग, कई रूटों पर नहीं चलीं बसें, ऑनलाइन भुगतान भी ठप

Mon, 12 Feb 2024 12:54 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

किसान आंदोलन का असर हरियाणा के फतेहाबाद में अभी से दिखना शुरू हो गया है। कई रूटों पर बसों का संचालन ठप होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इंटरनेट पर लगी रोक की वजह से ऑनलाइन भुगतान सेवा भी प्रभावित है। अब प्रशासन पंजाब को जाने वाले लिंक मार्गों को भी सील करने में जुटा है।
विज्ञापन
फतेहाबाद के गांव रोझांवाली के पास सड़क पर रखे सीमेंट के ब्लॉक्स। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए अब प्रशासन ने फतेहाबाद में पंजाब से आने वाले लिंग मार्गों पर भी भारी पहरा बैठा दिया है। रोझांवाली के सेम नाले के साथ-साथ अब लिंक मार्ग को बंद कर दिया गया है। नेशनल हाइवे पर हिसार सीमा से लगते गांव भोडा होशनाक पर भी पुलिस ने एक तरफ सीमेंट के ब्लॉक लगा दिए हैं। 

विज्ञापन


गांव ढाणी छतरियां से पंजाब को जाने वाली सड़क पर भी पुलिस का पहरा बैठा दिया गया है। पंजाब को जाने वाली बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। टोहाना से 11 बसों का संचालन चंडीगढ़ व कटरा के लिए बंद किया गया है। इसके अलावा रोडवेज की आठ बसों को चांदपुरा, टोहाना, रतिया व जाखल में रिजर्व में रखा गया है। फतेहाबाद को अर्द्धसैनिक बलों की छह कंपनियां मिली हैं। इनमें से चार को तैनात कर दिया गया है। पंजाब से रतिया, जाखल व टोहाना सब्जियां भी नहीं पहुंच पा रही हैं। 

इंटरनेट बंद होने के कारण जहां ऑनलाइन भुगतान पर असर पड़ा है, वहीं राशन डिपो पर ओपीएस मशीनें नहीं चलने के कारण लोग राशन नहीं ले पा रहे हैं। ज्ञात रहे कि ओपीएस मशीन भी सिम आधारित हैं और इंटरनेट बंद होने के कारण लोग राशन डिपुओं के चक्कर काट रहे हैं। फतेहाबाद के अन्य किसान संगठनों ने दिल्ली कूच से किनारा किया है लेकिन खेती बचाओ संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष जरनैल सिंह मलवाला ने कहा है कि दिल्ली कूच के लिए उनकी तैयारियां पूरी हैं। पंजाब से आने वाली किसान संगठनों का रतिया के गुरुद्वारा अजीतसर में स्वागत किया जाएगा और यहां से खेती बचाओ संघर्ष समिति के सदस्य उनके साथ दिल्ली कूच करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें