फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आदित्य पंवार भारतीय टीम में शामिल, शारजाह में करेंगे प्रतिनिधित्व

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में प्रशिक्षण ले रहे युवा तीरंदाज आदित्य पंवार को भारतीय टीम में जगह मिली है। उनका चयन एशियन यूथ आर्चरी चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 13 से 23 दिसंबर तक शारजाह में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन




आदित्य इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में रिकर्व इवेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। वह मूल रूप से महाराष्ट्र के निवासी हैं। पिछले दो वर्ष से अधिक समय से वह चंडीगढ़ में कोच अनुराग के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं। आदित्य ने दसवीं कक्षा की पढ़ाई पूरी कर ली है और अब 11वीं कक्षा की तैयारी कर रहे हैं। पढ़ाई के साथ निरंतर अभ्यास और बेहतर प्रदर्शन से उन्होंने भारतीय टीम में जगह बनाई है। कोच अनुराग ने बताया कि आदित्य मेहनती खिलाड़ी हैं। वह अभ्यास के दौरान अपनी तकनीक में सुधार पर विशेष ध्यान देते हैं।



सोनीपत में ट्रायल के बाद चयन

एशियन यूथ आर्चरी चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का चयन ट्रायल के आधार पर हुआ। हरियाणा के सोनीपत में यह चयन प्रक्रिया आयोजित की गई थी। इसमें 250 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भारतीय टीम में जगह मिली। आदित्य पंवार भी इनमें शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें