फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'डर्टी पॉलिटिक्स' में फंसी मल्लिका, नोटिस

Sun, 01 Jun 2014 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डर्टी पॉललिटिक्स फिल्म में अभिनेत्री द्वारा तिरंगा छपी ड्रेस पहनकर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के मामले में शनिवार को जिला अदालत में अभिनेत्री मल्लिका शेरावत और फिल्म निर्माता-निर्देशक केसी बोकाड़िया के खिलाफ याचिका दायर हुई है।
विज्ञापन


दायर याचिका में वकील ने प्रतिवादी पक्ष पर कानूनी कार्रवाई करने और फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है। अदालत ने याचिका पर सुनवाई के बाद अभिनेत्री मल्लिका शेरावत और फिल्म निर्माता-निर्देशक केसी बोकाड़िया केखिलाफ 25 जुलाई के लिए नोटिस जारी जवाब मांगा है।
विज्ञापन

फिल्म डर्टी पॉलिटिक्स में तिरंगे के अपमान का आरोप

मोहाली निवासी वकील मनदीप कौर ने जिला अदालत में याचिका दायर की थी जोधपुर की भंवरी देवी हत्याकांड पर आधारित  बनाई गई ‘डर्टी पॉललिटिक्स’ फिल्म में मल्लिका शेरावत ने तिरंगे वाली ड्रेस पहनी हुई है। याचिका में वकील ने कहा कि फिल्म के पोस्टर में मल्लिका को राष्ट्रीय ध्वज के साथ विवादस्पद तरीके से दिखाया गया है, जिसका एक राजनीतिक दल ने भी विरोध जताया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें