फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति इरानी के समर्थन में उतरे 'आप' सांसद

Sun, 01 Jun 2014 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में आम आदमी पार्टी के सांसद ने कैबिनेट मंत्री की पढ़ाई को लेकर चल रहे विवाद में स्मृति इरानी का समर्थन किया है। आप सांसद भगवंत मान का कहना है कि यह राजनीति के लिए कोई भी फिक्स डिग्री नहीं है, एक इंसान को उसके कार्य से जाना जाना चाहिए इसका सबसे अच्छा उदाहरण ज्ञानी जेल सिंह हैं।
विज्ञापन

बादल सरकार पर बड़ा हमला

प्रेस क्लब-27 में सासंद भगवंत मान ने प्रकाश सिंह बादल को आढ़े हाथों लेते हुए कहा कि बादल सरकार ऐसे वादें करती है जो एक तरह से मजाक ही लगते है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में उन्होंने पंजाब में शिक्षा का हाल देखकर आए हैं और जांच में पता चला है कि पंजाब के 519 स्कूलों में गर्ल्स टॉयलेट नहीं हैं हालांकि बादल साहब (सुखबीर बादल) अपने पुराने स्कूल सनावर में करोड़ों रुपए डोनेट करते हैं।
विज्ञापन

घायल कोई नहीं, मुआवजा घोषित

मुआवजे के बारे में बताते हुए भगवंत मान ने कहा कि प्रकाश सिंह बादल ने हाल ही में सरहिंद नहर में बस गिर जाने पर मरने वालों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की परंतु जो बस नहर में गिरी उसमें कोई भी घायल नहीं था सभी लोग मर चुके थे, उन्होंने कहा कि बादल साहब को यह तो पता नहीं की घटना में क्या हुआ वह नाम के लिए मुआवजे की घोषणा कर देते हैं जिसके लिए उनके पास प्रेस नोट पहले से ही पास में होते हैं वह बस तारीख बदल कर भेज देते हैं ऐसी सरकार का क्या काम जिसे पता ही न चले की उनके राज्य में क्या चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें