फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: कंगना रणौत ने श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा, लिखा- सुंदरता और दिव्यता देख निशब्द हूं

Mon, 31 May 2021 11:41 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

कोरोना संक्रमण को हराने के बाद अभिनेत्री कंगना रणौत ने अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका। इंस्टाग्राम पर उन्होंने तस्वीर भी शेयर की। 
 
विज्ञापन
श्री हरमंदिर साहिब पहुंचीं कंगना रणौत। - फोटो : kanganaranaut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना से ठीक होने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत सोमवार सुबह श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचीं। वह अपने निजी सुरक्षा कर्मियों के साथ सुबह करीब साढ़े सात बजे श्री हरमंदिर साहिब पहुंचीं। इस दौरान न तो वह एसजीपीसी के सूचना केंद्र गईं और न ही सूचना केंद्र के कर्मचारी उन्हें माथा टिकवाने के लिए उनके साथ गए। इसके साथ ही सूचना केंद्र की ओर से उन्हें सम्मानित भी नहीं किया गया। रणौत श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के बाद बाहर निकलीं और मीडिया से बात किए बिना ही चली गईं।

विज्ञापन


बता दें कि कंगना रणौत इन दिनों अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। वह लगातार सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं। कंगना रणौत बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। खास कर वह अपने बयान को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। कंगना ने इंस्टाग्राम में फोटो शेयर की। इसमें वह अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब में दिख रही हैं। 
 

इंस्टाग्राम पर कंगना ने लिखा कि आज मैं श्री हरमंदिर साहिब के दर्शन किए। भले ही मैं उत्तर में पली-बढ़ी हूं लेकिन मेरे परिवार में लगभग सभी लोग पहले भी कई बार श्री हरमंदिर साहिब आ चुके हैं। लेकिन यह मेरे लिए पहली बार था। श्री हरमंदिर साहिब की सुंदरता और दिव्यता देख निशब्द और दंग रह गई हूं। बता दें कि कुछ समय पहले अभिनेत्री कंगना रणौत कोरोना संक्रमित हो गई थीं लेकिन अब वह संक्रमण को मात दे चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें