फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में 148 नए पॉजिटिव मिले, कैथल में एक की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई सैंपलों की संख्या

Sat, 27 Feb 2021 01:03 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
विज्ञापन

पड़ोसी राज्य पंजाब में कोरोना के केस बढ़ने के बाद जैसे ही प्रदेश में नमूनों की संख्या बढ़ाई गई तो कोरोना के मामले भी ज्यादा सामने आने लगे हैं। पहले जहां 14 से 15 हजार लोगों के सैंपल लिए जाते थे और नए केसों की संख्या 100 से कम थी। अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से नमूनों की संख्या बढ़ाकर प्रतिदिन 20 हजार की गई है, ऐसे में संक्रमण के मामले भी 150 के पार पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अगर नमूनों की संख्या और बढ़ी तो यकीनन ज्यादा केस सामने आ सकते हैं। आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर और जनवरी सर्दी के माह में कोरोना संक्रमण कम फैला। इन दोनों माह औसतन 50 से 60 के बीच केस सामने आए। जैसे ही अब गर्मी बढ़ने लगी तो कोरोना संक्रमण के मामले भी अधिक आने लगे हैं। 

स्थिति को देखते हुए प्रदेश में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है और ऐसा नहीं करने वालों पर जुर्माने का प्रावधान किया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को 21236 सैंपल लिए हैं। बता दें कि प्रदेश में 4.80 प्रतिशत की दर से संक्रमित मिल रहे हैं। रिकवरी दर 98.47 और मृत्यु दर 1.13 प्रतिशत है। 98 मरीजों को ठीक होने पर घर भेजे जाने के बाद इस समय प्रदेश में 1103 एक्टिव केस हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण के दूसरे अभियान को लेकर तैयारियां तेज

एक मार्च से टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण को लेकर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अभियान के तहत 60 साल के अधिक के बुजर्गों और 45 से अधिक आयु वर्ग के बीमार लोगों को टीका लगाया जाना है। टीकाकरण सरकारी और निजी अस्पतालों में भी होगा। इसको लेकर निजी अस्पतालों के नाम तय किए जा रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में निशुल्क इलाज होगा, जबकि निजी अस्पतालों में टीका लगवाने के लिए राशि अदा करनी होगी, इसकी कीमत अभी तय नहीं की गई है। 

एक की मौत, 148 नए केस 
शुक्रवार को प्रदेश में 148 नए केस मिले हैं, जबकि कैथल में एक मरीज की मौत हो गई। खास बात ये है कि गुरुग्राम और पंचकूला के बजाय अब करनाल में सबसे अधिक केस मिले हैं। करनाल में 30, गुरुग्राम 29, पंचकूला में 21 और कुरुक्षेत्र में 23 केस मिले हैं। चरखी दादरी, नूंह, झज्जर, भिवानी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में एक भी केस नहीं मिला है, जबकि अन्य जिलों में 20 से नीचे केस मिले हैं। 

लापरवाही से बढ़ सकते हैं मामले : डॉ. कांबोज
स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सूरजभान कांबोज का कहना है कि कई राज्यों में दोबारा से संक्रमण के मामले बढ़ने के कारण हरियाणा में भी ज्यादा नमूने लिए जा रहे हैं, ताकि संक्रमण का जल्दी पता चल सके। एक मार्च से टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। सरकारी के अलावा आयुष्मान भारत योजना के तहत पंजीकृत अस्पतालों में भी वैक्सीनेशन होगा। प्रदेश में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है, इसलिए महामारी के दौर में किसी तरह की लापरवाही न बरतें।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें