चंडीगढ़। मंडी प्रशासन ने वीरवार को सेक्ट-26 मंडी में अवैध वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई की। मंडी प्रशासक पवित्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध वेंडरों को हटाया और अन्य अनधिकृत कब्जों की जांच की। इस कार्रवाई का उद्देश्य मंडी परिसर की व्यवस्था को दुरुस्त करना और सुचारू संचालन सुनिश्चित करना बताया गया है।
विज्ञापन
इसके बाद मंडी अधिकारियों की अनाज मंडी के व्यापारियों के साथ बैठक भी हुई। बैठक में बताया गया कि आने वाले दिनों में मंडी के गेटों पर आवश्यक सुधार कार्य शुरू किए जाएंगे। साथ ही पार्किंग स्थलों को व्यवस्थित करने और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए। प्रशासक पवित्र सिंह ने बताया कि मंडी में बढ़ते कामकाज को देखते हुए जल्द ही अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई जाएगी ताकि मंडी में आने वाले खरीदारों और व्यापारियों को किसी तरह की परेशानी न हो।